महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) यानी बारहवीं की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ है। कोरोना संक्रमण काल इस बार 99.63% छात्र पास हुए हैं। पिछली बार की तरह ही छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से ज्यादा रहा। इस बार 13 लाख 14 हजार 965 छात्र पास हुए हैं। बोर्ड के मुताबिक, इस बार 6 हजार 542 स्कूलों के 100 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए है। बोर्ड की ओर से बताया गया है कि इस बार साइंस स्ट्रीम में 99.45%, आर्ट्स स्ट्रीम में 99.83% और कॉमर्स स्ट्रीम में 99.81% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
स्टूडेंट्स शाम चार बजे से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल राज्य में सिर्फ 12 छात्रों को 35 फीसदी और 46 छात्रों को 100 फीसदी अंक मिले हैं। साथ ही 91,435 छात्रों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। यही नहीं 1372 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। बोर्ड के मुताबिक, 66 हजार 871 का फिर से एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया था। जिसमें से 66 हजार 867 छात्र पास हुए हैं।
मंडल के हिसाब से परीक्षा परिणाम
मंडल | मार्क्स(प्रतिशत में) |
पुणे | 99.75 |
नागपुर | 99.62 |
औरंगाबाद | 99.34 |
मुंबई | 99.79 |
कोल्हापुर | 99.92 |
अमरावती | 99.37 |
नासिक | 99.61 |
लातूर | 99.65 |
कोंकण | 99.81 |
कुल परिणाम | 99.63 |
इंटर्नल मार्क्स के आधार पर हुआ मूल्यांकन
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की वजह से बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। बाद में बोर्ड ने इंटर्नल मार्क्स (MSBSHSE 12th Evaluation Criteria) के आधार पर छात्रों को प्रमोट करने का फैसला किया था। मूल्यांकन का फॉर्मूला 40:30:30 है। कक्षा 12वीं के इंटरनल में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को 40 प्रतिशत वेटेज दिया गया है, कक्षा 11वीं के फाइनल स्कोर को 30 प्रतिशत वेटेज और शेष 30 प्रतिशत वेटेज कक्षा 10वीं के तीन विषय के थ्योरी पेपर के सर्वश्रेष्ठ के औसत को दिया गया है।
इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
इन स्टेप्स से देख पाएंगे रिजल्ट
सुप्रीम कोर्ट का आदेश
सभी राज्यों को 31 जुलाई तक का बोर्ड का रिजल्ट घोषित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दिया गया था। 12वीं कक्षा के छात्रों के अंक वेबसाइट पर अपलोड करने की समय सीमा 23 जुलाई तक दी गई थी। इसके बाद, इसके लिए एक दिन का विस्तार दिया गया था। इस दौरान अधिकांश नियमित छात्रों के अंक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.