पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
महाराष्ट्र के वर्धा जिले में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा 5 से 12वीं तक के लिए सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दिया है। इससे पहले अमरावती और अकोला में रविवार को लॉकडाउन और यवतमाल में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया था। संक्रमण का खतरा स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे तक भी पहुंच गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से राजेश टोपे ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों को टेस्ट करवाने के लिए कहा। इसके पहले गुरुवार को जल संसाधन मंत्री और NCP के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल भी कोरोना संक्रमित हुए थे।
राजेश टोपे ने सोशल मीडिया में लिखा है कि उनकी तबीयत ठीक है और डॉक्टरों से सलाह ले रहे हैं। जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं वो अपना ध्यान रखें और अगर लक्षण दिखे तो तुरंत टेस्ट करवा लें। टोपे ने लिखा है कि वो कोरोना को हराकर फिर लोगों की सेवा में लग जाएंगे।
NCP ने रद्द किया जनता दरबार
मरीजों की बढ़ती हुई संख्या के मद्देनजर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने अगले दो सप्ताह तक लगने वाले जनता दरबार को स्थगित कर दिया है। NCP के तीन बड़े नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें प्रदेश अध्यक्ष और जलसंपदा मंत्री जयंत पाटिल, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और जलगांव के बड़े नेता एकनाथ खडसे का नाम शामिल है।
तीन शहरों में रविवार को लॉकडाउन
महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर CM उद्धव ठाकरे ने आपातकालीन बैठक भी बुलाई थी। इस बैठक के बाद राज्य के तीन शहरों अकोला, अमरावती और यवतमाल में लॉकडाउन लगाया गया है। यह लॉकडाउन शनिवार रात 8 बजे से शुरू होकर सोमवार सुबह 8 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट मिलेगी।
यवतमाल में 28 तक नाइट कर्फ्यू
यवतमाल में 28 फरवरी तक नाइट कर्फ्यू रहने का आदेश भी दिया गया है। यवतमाल के जिलाधिकारी MD सिंह ने कहा कि जिले में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग क्लास बंद रहेंगे और किसी भी धार्मिक कार्य की अनुमति नहीं दी जाएगी, जबकि शादियों में केवल 50 व्यक्तियों को अनुमति दी जाएगी। यवतमाल में धार्मिक स्थान खुले रहेंगे, लेकिन इन स्थानों पर कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा।
दो जिलों में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन
शोधकर्ताओं ने अमरावती और यवतमाल में दो नए म्यूटेशन्स का पता लगाया है, जो एंटीबॉडी को निष्क्रिय कर सकते हैं। हालांकि, किसी भी नमूने में ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका या ब्राजील का स्ट्रेन नहीं मिला है। केरल में भी मामले बढ़ रहे हैं।
मुंबई में भी कोरोना की नई गाइडलाइन जारी
राज्य में 75 दिन बाद आए सबसे ज्यादा केस
राज्य में गुरुवार को 75 दिन बाद संक्रमण के सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर 5427 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। सिर्फ मुंबई में ही पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 736 नए केस सामने आए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 20,81,520 हो गई है। वहीं महामारी से गुरुवार को 38 मरीजों की जान भी चली गई है। राज्य में अभी तक इस महामारी से 51,669 लोगों की जान ले चुकी है।
महाराष्ट्र में ये नेता हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.