लगातार दूसरे दिन महाराष्ट्र में 40 हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आए हैं। 24 घंटे में 41,434 कोरोना के केस सामने आए हैं। इस दौरान 13 मरीजों की मौतें भी दर्ज की गई हैं। संक्रमण की भयावह होती रफ्तार के बीच राज्य में नई पाबंदिया लगा दी गईं हैं। नए नियम 10 जनवरी की रात 12 बजे से लागू होंगे। हालांकि मुंबई लोकल ट्रेन के सफर पर फिलहाल सरकार ने कोई पाबंदी नहीं लगाई है, लेकिन राज्य में स्कूल-कॉलेजों को 15 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। साथ ही कोचिंग क्लासेस भी बंद कर दी गई हैं।
नई गाइडलाइन के मुताबिक
शनिवार को ठीक हुए 9761 लोग
महाराष्ट्र में फिलहाल 1 लाख 73 हजार 238 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। शनिवार को 9,671 लोग ठीक होकर घर भी चले गए हैं।
मुंबई में लगातार तीसरे दिन सामने आये 20 हजार से ज्यादा संक्रमित
मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,318 मामले सामने आए हैं। यह लगातार तीसरा दिन है, जब मुंबई में संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार हुई है। पिछले एक दिन में कोरोना संक्रमण से 5 लोगों की मौत हुई है। नई रिपोर्ट के बाद अब आर्थिक नगरी में कुल एक्टिव केसेस की संख्या 1 लाख 06 हजार 037 पहुंच गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.