पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सोमवार से महाराष्ट्र में शुरू हुई ग्राम पंचायत चुनावों की मतगणना मंगलवार को भी जारी है। 13,833 सीटों में से 13,769 सीटों के परिणाम मंगलवार शाम 5 बजे तक घोषित हो चुके थे। इस दौरान तक भारतीय जनता पार्टी 3,263 सीटों पर चुनाव जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है। इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना दो और तीन नंबर के लिए फाइट कर रहे हैं। कांग्रेस भी 2 हजार से ज्यादा सीटों के साथ इनके पीछे खड़ी है। हालांकि, महाविकास अघाड़ी (शिवसेना, कांग्रेस-एनसीपी) की बात करें तो यह भाजपा से कहीं आगे खड़ा नजर आ रहा है। पिछली बार भारतीय जनता पार्टी 6 हजार से ज्यादा सीटों पर चुनाव जीतने में कामयाब रही थी।
भाजपा के कई दिग्गजों को अपने गढ़ में ही हार का सामना करना पड़ा है। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रावसाहब दानवे पाटिल, कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए राधाकृष्ण विखे पाटिल व राम शिंदे जैसे दिग्गज नेताओं के क्षेत्रों में समर्थिंत उम्मीदवारों को हार का मुंह भी देखना पड़ा है। हालांकि, फाइनल चुनाव परिणाम मंगलवार शाम तक आ पाएंगे। बता दें, ये चुनाव किसी पार्टी के चिह्न पर नहीं लड़े जाते। इसके बावजूद सभी दल इनमें समर्थकों को जिताकर अपनी जमीन मजबूत करना चाहते हैं।
पार्टी | रुझान/परिणाम(शाम 5 बजे तक) |
शिवसेना | 2,808 |
भाजपा | 3,263 |
कांग्रेस | 2,151 |
एनसीपी | 2,999 |
मनसे | 31 |
अन्य | 2,510 |
चुनाव परिणाम अपडेट
कोरोना की वजह से स्थगित हुआ था चुनाव
पिछले साल राज्य की 1,566 ग्राम पंचायतों में 31 मार्च 2020 को चुनाव होने वाले थे, लेकिन कोरोना की वजह से 17 मार्च 2020 को चुनाव कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। इसके बाद चुनाव कार्यक्रम पूरी तरह रद्द कर दिया गया।
महाविकास अघाड़ी सरकार की पहली चुनावी परीक्षा
प्रदेश में तीन दलों (कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना) की महाविकास आघाड़ी सरकार बनने के बाद पहली बार राज्य भर के आधे ग्राम पंचायतों के चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में सत्ताधारी शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस अधिक से अधिक सरपंच पद हासिल करने के लिए जोर आजमाइश कर रही है। जबकि विधान परिषद की छह सीटों के चुनाव में हार के बाद भाजपा के लिए ग्राम पंचायतों चुनाव का पुराना रिकॉर्ड बरकरार रखना बड़ी चुनौती है।
कहां-कितनी सीटों पर हुआ मतदान
नागपुर में 130, वर्धा में 50, चंद्रपुर में 629, भंडारा में 148, गोंदिया में 189, अमरावती में 553, अकोला में 225, यवतमाल में 980, वाशिम में 163, बुलडाणा में 527, औरंगाबाद में 618, बीड़ में 129, नांदेड़ में 1015, उस्मानाबाद में 428, परभणी में 566, जालना में 475, लातूर में 408, हिंगोली में 495, ठाणे में 158, पालघर में 3, रायगड में 88, रत्नागिरी में 479 और सिंधुदुर्ग में 70, नाशिक में 620, धुलिया में 218, जलगांव में 783, अहमदनगर में 767, नंदूरबार में 86, पुणे में 748, सोलापुर में 658, सातारा में 879, सांगली में 152, कोल्हापुर में 433 और गडचिरोली की 12 में से 6 तहसीलों के 199 ग्राम पंचायतों के लिए आज मतदान हुआ।
जबकि, गडचिरोली की अन्य 6 तहसीलों की 163 ग्राम पंचायतों के लिए 20 जनवरी को मतदान होगा। नासिक के देवला तहसील के उमराणे और नंदूरबार के खोंडामली ग्राम पंचायत का चुनाव सरपंच और सदस्य पद की नीलामी के मामले में रद्द कर दिया गया है।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.