• Hindi News
  • Local
  • Maharashtra
  • The Bride Reached The Pavilion Sitting On The Bonnet Of An SUV In Pune To Do Something Different, Police Registered A Case After The Video Surfaced

नियम तोड़ शादी:पुणे में कुछ अलग करने के चक्कर में SUV के बोनट पर बैठकर मंडप तक पहुंची दुल्हन, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

पुणे2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार पर लगे नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस ने पहले इसके मालिक और फिर शादी के मंडप का पता लगाया और वहां पहुंच 4 लोगों पर केस दर्ज किया। - Dainik Bhaskar
कार पर लगे नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस ने पहले इसके मालिक और फिर शादी के मंडप का पता लगाया और वहां पहुंच 4 लोगों पर केस दर्ज किया।

कुछ अलग करने की चाह में कई बार लोग नियम-कानून को ताख पर रख देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे से, यहां एक दुल्हन SUV के बोनट पर बैठकर शादी करने के लिए मंडप तक पहुंची। अपने घर से मंडप तक जाने के दौरान लड़की का वीडियो किसी ने कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया में डाल दिया। देर रात पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़की और उसके परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब पुणे के दिवे घाट की है। शहर के भोसरी इलाके में रहने वाली लड़की अपने पिता और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ सासवड में बने विवाह मंडप की ओर जा रही थी। गाड़ी के आगे मोटरसाइकिल पर फोटोग्राफर दुल्हन का वीडियो शूट कर रहा था।

उस वीडियोग्राफर का कैमरे भी जब्त कर लिया गया है, जिसके यह पूरा सिकुएंस शूट किया था।
उस वीडियोग्राफर का कैमरे भी जब्त कर लिया गया है, जिसके यह पूरा सिकुएंस शूट किया था।

वीडियो के आधार पर शादी समारोह में पहुंची पुलिस
लोनी कालभोर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र मोकाशी ने बताया कि वीडियो देखने के बाद हमने बिलकुल भी देर नहीं की और SUV की नंबर प्लेट के आधार पर पहले गाड़ी मालिक का पता लगाया और फिर हम वहां पहुंचे, जहां शादी हो रही थी। हमने शादी नहीं रुकवाई, लेकिन दुल्हन समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए वीडियोग्राफी में इस्तेमाल किया जा रहा कैमरा भी जब्त कर लिया। इस मामले में ट्रैफिक नियम से खिलवाड़ के साथ दूसरे लोगों की जान भी जोखिम में डाली गई है।

खबरें और भी हैं...