भारतीय संस्कृति के माध्यम से जीवन में कैसे सकारात्मक बदलाव लाया जाए। इस विषय पर शनिवार को पद्मश्री डॉ. किरण सेठ नगर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में बच्चों से संवाद करते हुए व्याख्यान दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि किस तरह से मस्तिष्क को एकाग्र कर जीवन में हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
इसके लिए उन्होंने भारतीय संस्कृति, शास्त्रीय संगीत, सांसों पर ध्यान केंद्रित करना और साइकिल चलाना जैसे तरीकों को महत्वपूर्ण बताया। डॉक्टर किरण पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अपने अनुभव को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मौजूद सभी विद्यार्थियों एवं युवाओं को प्रेरित किया। जानकारी संस्था के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एचएस तोमर और व्याख्याता संदेश भंडारी ने दी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.