MP में राहुल की यात्रा का सफर खत्म:12 दिन चली यात्रा की राजस्थान में एंट्री; समर्थन के लिए जनता का जताया आभार

सचिन जैन। (आगर मालवा)6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 12 दिन का सफर खत्म हो गया है। यात्रा ने 23 नवंबर को बुरहानपुर जिले से एमपी में एंट्री ली थी, रविवार 4 दिसंबर को ये यात्रा आगर जिले से राजस्थान में प्रवेश कर कर गई है। एमपी में आगर जिले में यात्रा के अंतिम पड़ाव डोंगर गांव में राहुल गांधी सभा को संबोधित किया। उनके साथ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में एक बार फिर बीजेपी, आरएसएस और केन्द्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट में माइक बंद, मीडिया भी हमारी बात नहीं पहुंचाती, इसलिए हमें सड़क पर उतरना पड़ा। सभा में राहुल गांधी ने कहा कि कमलनाथ को 101 डिग्री बुखार है, फिर भी इन्होंने रेस्ट नहीं लिया और ये हमारे साथ चले।

भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में एंट्री के दौरान मंच पर राहुल गांधी ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ सेल्फी ली।
भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में एंट्री के दौरान मंच पर राहुल गांधी ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ सेल्फी ली।

राहुल गांधी ने जनता के नाम जारी किया संदेश

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है। राहुल गांधी ने आगर-मालवा जिले के डोंगरगांव से मध्यप्रदेश की जनता के नाम संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने यात्रा के दौरान जनता के समर्थन के लिए धन्यवाद और आभार जताया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के सामने कई चुनौतियां है। यहां किसान, युवा और व्यापारी परेशान है। आदिवासियों के लिए बनाए कानून कमजोर किए जा रहे हैं। राहुल गांधी ने लिखा कि इन चुनौतियों को हल करने के लिए जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताया था, लेकिन उसके साथ विश्वासघात किया गया। राहुल गांधी ने लिखा कि मध्यप्रदेश में जल्द ही वो दिन आएगा, जब हम आपको विश्वास पर खरा उतरेंगे, जो आपने कांग्रेस पर जताया था।

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन राहुल गांधी ने यहां की जनता के नाम संदेश जारी किया।
मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन राहुल गांधी ने यहां की जनता के नाम संदेश जारी किया।

बता दें कि एमपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 12वां और अंतिम दिन रहा। ये यात्रा आगर जिले से राजस्थान में प्रवेश कर गई है। यात्रा ने आगर जिले में सबसे ज्यादा तीन दिन और दो रात रुकने के बाद देर शाम राजस्थान में एंट्री ली।

इससे पहले रविवार को यात्रा आगर में अन्नपूर्णा ढाबा के पास कैंपस साइट से सुबह 6 बजे शुरू हुई और करीब 10 बजे अपने पहले पड़ाव पर गर्ल्स हॉस्टल के पास सोयतकलां, आगर पहुंची। लंच ब्रेक के बाद सोयतकलां शहर से होते हुए यात्रा आगे बढ़ी। इस दौरान काफी संख्या में लोग अपने घरों की छतों पर और सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर यात्रा के स्वागत और राहुल गांधी को देखने के लिए उत्सुक दिखे।

सोयतकलां में राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत और उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी।
सोयतकलां में राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत और उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी।

इससे पहले सुबह के समय यात्रा में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता भी शामिल हुए। भजन गायक पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया के अलावा विधायक जीतू पटवारी, अरुण यादव, और विक्रांत भूरिया भी आज यात्रा में पैदल चल रहे हैं। यात्रा शाम 7 बजे आगर जिले की सीमा पिपलेश्वर बालाजी मंदिर, डोंगरगांव होते हुए राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। यहीं पर यात्रा का नाइट स्टे भी होगा।

भजन गायक पद्मश्री प्रह्लाद टिपानिया भी रविवार को यात्रा में साथ चल रहे हैं।
भजन गायक पद्मश्री प्रह्लाद टिपानिया भी रविवार को यात्रा में साथ चल रहे हैं।

कमलनाथ की BJP, RSS और VHP को खुली चुनौती

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बीजेपी, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी, आरएसएस और विहिप का कोई भी नेता आ जाए और राहुल गांधी से धर्म और अध्यात्म पर बहस कर लें। मैं चैलेंज देता हूं। पता चल जाएगा किसको इस विषय पर कितना ज्ञान है।

दरअसल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने ओंकारेश्वर और महाकाल के दर्शन किए। जय सियाराम का नारा लगवाकर उसकी व्याख्या अपने अंदाज में की थी। नर्मदा आरती की। इस पर बीजेपी उन्हें चुनावी हिंदू कह रही है। जिसके जवाब में कमलनाथ ने बीजेपी, आरएसएस और विहिप को सीधी चुनौती दी है।

राहुल गांधी निकालेंगे एक और यात्रा: कमलनाथ

लंच ब्रेक के दौरान कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक और यात्रा निकालेंगे। कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी सरकार ने हमारी यात्रा को डिस्टर्ब करने के लिए हर हथकंडे अपनाए, पर आप सबने देखा कि यात्रा कैसी रही है। राहुल गांधी एक और यात्रा निकालेंगे, जो पूर्व से पश्चिम की ओर जाएगी। मध्यप्रदेश ने असली राहुल गांधी को देख लिया है और अब सच को जान भी गए हैं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा बीजेपी वाले यात्रा आने से पहले खिल्ली उड़ाते थे, आज उनकी नींद उड़ी हुई है। वो कहते थे कि कांग्रेस बूढ़ों की पार्टी है कौन रहेगा उनके साथ। आज सबने देख लिया कि कौन-कौन राहुल जी के साथ हैं। हमारी यात्रा रोकने के लिए भाजपा सरकार ने इंदौर में पोस्टर हटवाए, महू में 2 बार बिजली काटी गई।

'पाकिस्तान जिंदाबाद' के कथित नारे पर फिर सियासत

एमपी के निमाड़ में राहुल गांधी की यात्रा में कथित तौर पर लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल आगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीसीसी चीफ कमलनाथ से जब 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा - वो लाइव चल रहा था। नाथ ने कहा मैंने वो देखा नहीं पर, जो मैनें सुना ये लाइव चल रहा था। ये लाइव में ट्वीट भी करते रहते हैं। उन्होंने ट्वीट कर दिया। लेकिन इसमें जो असली बात है ये पाकिस्तान के नारे कौन लगाएगा, कांग्रेस पार्टी थोड़े लगाएगी। जो लोग डिस्टर्ब करना चाहते हैं, वो ऐसे नारे लगाएंगे।

कमलनाथ के इस बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कमलनाथ जी आखिर सच्चाई आपकी जुबां पर आ ही गई कि 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे का वीडियो लाइव ट्वीट हो गया था। आपकी यात्रा में ये नारा लगा। स्वरा भास्कर और कन्हैया कुमार जैसे लोग आपकी यात्रा में चलेंगे, उस यात्रा से और क्या उम्मीद करेंगे। गृहमंत्री ने पूछा- कमलनाथ जी एक बात बताएं कि रायपुर में जो बीजेपी के खिलाफ एफआईआर हुई है क्या वो आपराधिक, राजनैतिक षड़यंत्र और सत्ता का दुरुपयोग नहीं हैं। अब तो आपने स्वयं स्वीकार लिया कि लाइव ट्वीट हुआ था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यात्रा के पहले पड़ाव पर पहुंचने के बाद कमलनाथ ने सुबह 11 बजे से प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
यात्रा के पहले पड़ाव पर पहुंचने के बाद कमलनाथ ने सुबह 11 बजे से प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

बीजेपी ने कहा, MP में भारत जोड़ो यात्रा शुद्ध बेईमानी रही

भारत जोड़ो यात्रा पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि एमपी की धरती पर स्वरा भास्कर जैसी अभिनेत्री, जिसे हिंदू होने पर शर्म आती है, वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई। जेएनयू के टुकड़े टुकड़े गैंग को समर्थन करने वाले लोग राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। कमलनाथ को इस बात का जवाब देना पड़ा कि कांग्रेस की यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, लेकिन आपने हमारे कार्यकर्ताओं पर गलत एफआईआर दर्ज की और मध्य प्रदेश की धरती को कलंकित किया। इसके लिए उन्हें मध्य प्रदेश की जनता को जवाब भी देना पड़ेगा और माफी भी मांगनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें -

भारत जोड़ो यात्रा ने सुबह करीब 8 बजे सुसनेर के पास करकड़ियां जोड़ पर रुककर चाय पी।
भारत जोड़ो यात्रा ने सुबह करीब 8 बजे सुसनेर के पास करकड़ियां जोड़ पर रुककर चाय पी।
राहुल ने सोयत के पास देहरिया गांव में रुककर बच्चों और महिलाओं से बात की और उनसे परेशानियां पूछीं।
राहुल ने सोयत के पास देहरिया गांव में रुककर बच्चों और महिलाओं से बात की और उनसे परेशानियां पूछीं।
रविवार सुबह भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग राहुल की यात्रा में शामिल हुए।
रविवार सुबह भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग राहुल की यात्रा में शामिल हुए।
पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ रविवार को भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। हालांकि वे पैदल नहीं चले बल्कि कार में सवार थे।
पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ रविवार को भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। हालांकि वे पैदल नहीं चले बल्कि कार में सवार थे।
रविवार सुबह यात्रा के दौरान बच्चे से बात करते हुए राहुल गांधी।
रविवार सुबह यात्रा के दौरान बच्चे से बात करते हुए राहुल गांधी।
यात्रा में राहुल से मिलकर सुबह एक बुजुर्ग भावुक हो गए।
यात्रा में राहुल से मिलकर सुबह एक बुजुर्ग भावुक हो गए।

मप्र में यह यात्रा 6 जिलों में कुल 399 किमी का सफर तय कर आगर पहुंची थी, जो यहां तीन दिन, दो रात रुककर अन्य जिलों से अधिक 97 किमी की यात्रा पूर्ण कर लेगी। यातायात थाना प्रभारी जगदीश गुर्जर के अनुसार यात्रा के दौरान सुसनेर से सोयत और सोयत से सुसनेर हाईवे रोड बंद रहेगा। आवश्यकतानुसार सोयत पहुंचने वाले अन्य मार्ग भी बंद किए जाएंगे।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी से चर्चा करते हुए मप्र के पूर्व मुख्यंत्री दिग्विजय सिंह।
यात्रा के दौरान राहुल गांधी से चर्चा करते हुए मप्र के पूर्व मुख्यंत्री दिग्विजय सिंह।

भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

सिंधिया को हराने वाले BJP सांसद के भाई यात्रा में:कहा- भाई मजबूरी में बीजेपी में गए; हमारा परिवार कांग्रेस के साथ

एमपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज यानी शनिवार को 11वां दिन है, ये यात्रा अभी आगर जिले में है। लंच ब्रेक के बाद यात्रा जैन मंदिर सुसनेर से चलकर सुसनेर होते हुए आज के अंतिम पड़ाव मंगेशपुरा चौराहा पर पहुंची। नाइट स्टे लालाखेड़ी गांव में है। पूरी खबर पढ़ें...

MP में राहुल की यात्रा की इनसाइड पॉलिटिक्स:हिंदू, दलित, आदिवासी तीनों कवर; ये तय करते हैं किसकी सरकार बनेगी

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब आखिरी पड़ाव की ओर है। एमपी में अब तक सफर के दौरान राहुल की यात्रा में कई रंग नजर आए हैं। ओंकारेश्वर में नर्मदा की आरती और महाकाल मंदिर में पूजा के दौरान भक्ति भाव का रूप दिखा, तो आदिवासी जननायक टंट्या मामा की जन्मस्थली में उन्होंने आदिवासियों के परंपरागत तीर-कमान पर भी हाथ अजमाया। डॉ. आंबेडकर की जन्मस्थली महू में संविधान की बात की। पूरी खबर पढ़ें...

भारत जोड़ो यात्रा का फिटनेस ऑडिट...:रोज चलते हैं 30 हजार कदम; कई यात्रियों ने घटाया 10 किलो तक वजन

भारत जोड़ो यात्रा 2 इन 1 प्रोग्राम है। यात्रा के जरिए यात्री खुद को फिट भी रख रहे हैं। यात्रा के लीडर राहुल गांधी खुद भी फिटनेस फ्रीक हैं। वे फिट भी रहते हैं और अपने सहयात्रियों को फिट रखने के टिप्स भी देते रहते हैं। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल और उनके साथ चल रहे यात्री रोज औसतन 30 हजार कदम चलते हैं। 30 हजार कदम यानी करीब 22 किलोमीटर। इतने कदम चलने में वे 1000 से 1100 कैलोरी बर्न करते हैं। पूरी खबर पढ़ें...

पहली बार 28km चली यात्रा:राहुल की झलक पाने छतों पर चढ़े लोग; चर्चा में रहे 'जय सियाराम' का मंत्र देने वाले ‘पंडितजी’

भारत जोड़ो यात्रा का शुक्रवार को मध्यप्रदेश में 10वां दिन था। मैं 23 नवंबर से लगातार इस यात्रा को करीब से देख रहा हूं। चल रहा हूं। यात्रा की मीडिया वैन में खड़े तमाम जर्नलिस्ट और कैमरामैन यही कह रहे थे कि मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में आगर जैसी भीड़ इससे पहले कहीं नजर नहीं आई। बुरहानपुर में भी नहीं। पूरी खबर पढ़ें...

आगर में RSS पर राहुल गांधी बोले:वे जय सियाराम नहीं कह सकते, उनके संगठन में कोई महिला नहीं

राहुल गांधी ने आगर में एक सभा को संबोधित करते हुए 'जय श्रीराम', 'जय सियाराम' और 'हे राम' के नारों की अपने अंदाज में व्याख्या की। उन्होंने यात्रा में मिले एक पंडित जी से संवाद के हवाले से तीनों नारों को समझाया और इनके जरिए बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा। पूरी खबर पढ़ें...

राहुल के ‘साये’ की तरह नंगे पैर यात्रा, अनसुना किस्सा:सभाएं सुनने ट्रेन के टॉयलेट में छुपकर जाता था

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में एक शख्स उनके साथ ‘साये’ की तरह तिरंगा लहराता चल रहा है। वह भी नंगे पैर। ऐसा नहीं है कि यह शख्स सिर्फ भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शामिल हुआ हो। इस शख्स और राहुल का 12 साल पुराना रिश्ता है। यह राहुल का इतना बड़ा फैन है कि देश में कहीं भी राहुल की रैली हो यह बंदा तिरंगा लेकर वहां पहुंच जाता है। यही वो आदमी है, जिसे CRPF के सुरक्षा के घेरे में राहुल के सबसे करीब जगह मिली हुई है। राहुल के प्रति इतना जुनूनी है कि कई बार सभाओं में भाग लेने के लिए टिकट कन्फर्म नहीं होता है तो ट्रेन के टॉयलेट में बैठकर भी सफर कर लेता है। जानते हैं कौन है यह शख्स, जिसकी इतनी बातें हो रही हैं। पूरी खबर पढ़ें...