मंगलवार को शीतला सप्तमी पर्व पर सुबह से ही नगर के छावनी और शहर में स्थित ही शीतला माता मंदिरों में महिलाएं पूजन के लिए पहुंची। वह माता के दर्शन कर पूजा के लिए कतार में लग कर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दीं। होली से प्रारम्भ होकर 7 दिवस तक चलने वाले इस पर्व पर प्रतिदिन महिलाएं माता मंदिरों में जल चढ़ाने मंदिर जा रही थीं।
मंगलवार को शीतला सप्तमी होने के कारण एक दिन पूर्व सोमवार को सभी परिवारों में एक दिन पूर्व पका भोजन ग्रहण किया और सुबह ठंडे पानी से स्नान कर मंदिरों में माता शीतला को भोग लगाया और फिर पुजा की। शहर के छावनी और शहर स्थित शीतला माता मंदिर के साथ हनुमानगढ़ी माता मंदिर में सुबह 5 बजे से महिलाओं की भीड़ का पहुंचाना शुरू हो गया, जो देर सुबह तक जारी रहा। इस दिन परंपरानुसार महिलाओं ने गारे की गणगौर भी बनाई। इस दिन से नवविवाहिताएं 16 दिवसीय गणगौर पर्व मनाती हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.