अमरकंटक नगर परिषद के परिणाम घोषित हो चुके हैं। अमरकंटक नगर परिषद में जहां भाजपा जश्न मना रही है, वहीं कांग्रेस के खेमे में मायूसी छाई हुई हैं, क्योंकि कांग्रेस मात्र एक सीट से पीछे रह गई। वहीं भाजपा को 3 सीटों का नुकसान हुआ हैं।
पिछली बार नगर परिषद के चुनाव में भाजपा को 11 सीटों में जीत दर्ज मिली थी। इस बार सिर्फ 8 सीटों पर ही भाजपा ने जीत दर्ज की हैं। वहीं पिछली बार कांग्रेस ने सिर्फ 3 सीटें जीती थी। इस बार कांग्रेस ने 4 सीटों का इजाफा कर 7 सीटों पर अपना कब्जा जमाया हैं। सिर्फ एक सीट से पीछे रह जाने के कारण कांग्रेस खेमे में मायूसी छाई हुई है। वहीं पुष्पराजगढ़ कांग्रेस के विधायक फुन्दे लाल सिंह ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया हैं।
भाजपा अपनी नगर परिषद की सीट बचाने में सफल रही। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मां नर्मदा का आशीर्वाद लिया। अब देखने वाली बात यह होगी कि जोड़-तोड़ की राजनीति में किस पार्टी का खेल बिगड़ता हैं। दोनों ही पार्टियों में एक सीट का ही अंतर है और आने वाले समय में दोनों पार्टियां अपने अध्यक्ष पद के लिए पूरा जोर लगाएंगे।
भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व में नगर परिषद अध्यक्ष रह चुके रज्जू सिंह नेताम की दावेदारी के साथ भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष व दूसरी बार के पार्षद पद पर विजय रोशन पनारिया की दावेदारी भी चर्चा का विषय है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.