थाना क्षेत्र में शादी समारोह से वापस लौट रहे दो बाइकों की आपस में भिड़ंत होने से दोनों बाइकों पर सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही एक अन्य घटना में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों पर बैठे चारों व्यक्ति किसी शादी समारोह से शामिल होकर घर लौट रहे थे।
जैसे ही यह ग्राम बेहटी के पास पहुंचे तो दोनों बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई जिससे दोनों घायलों को गंभीर चोटें आई है। हादसा इतना भयानक हुआ कि दोनों मोटर साइकिल घटना होने के बाद 30 फीट दूर तक घिसट गई। इस हादसे में अजीत यादव, चंद्रपाल यादव, रामलखन सिंह, प्रताप यादव घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया।
विवाहिता ने खाया जहर
चन्देरी के पिपरोद निवासी 32 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, इलाज के लिए लाते समय उसकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार रानी पत्नी ओमपाल सिंह केवट ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। मृतिका की माँ ने बताया कि बेटी दामाद के बीच बकरियां चराने को लेकर विवाद हुआ था, वह बकरी चराने जा नहीं रहा था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.