भाजपा ने राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने पर शुक्रवार को भाजपा एसटी मोर्चा ने खुशियां मनाई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर खुशियां मनाई। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि देश के इतिहास में पहली बार होगा कि कोई आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेगी।
इससे पहले किसी भी पार्टी ने आदिवासी समाज को देश के सबसे उच्च पद का प्रतिनिधित्व नहीं दिया। जबकि आदिवासी समाज हमारे देश की सबसे पिछड़ी और जंगलों में रहने वाली समाज है। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.