शहर को अंडरब्रिज की सौगात मिलने में लगातार देरी हो रही है। कभी राजनैतिक खींचतान तो कभी ब्लॉक न मिलने के कारण। पिछले माह उम्मीद बनी थी कि शायद सांसद के हस्तक्षेप के बाद अंडरब्रिज का काम तेजी पकड़ लेगा, लेकिन ऐसा हो नहीं आया। अब बारिश का सीजन शुरू हो गया है ऐसे में निर्माण कार्य पूर्ण होने की संभावना नहीं है।
अब करीब 4 महीने तक अंडरब्रिज निर्माण कार्य हो पाना मुश्किल है। ऐसे में लोगों को बारिश के सीजन में परेशान होना पड़ सकता है। दरअसल शहर में लगातार अंडरब्रिज बनाए जाने की मांग उठ रही थी। पहले फंडिंग की प्रॉब्लम रही इसके बाद राजनैतिक खींचतान से लगातार काम पिछड़ता चला गया।
फिर ब्लॉक मिलने में हुई देरी के बाद अब करीब 2 से 3 माह से काम बंद पड़ा है। आलम ये है कि अंडरब्रिज के लिए जो बॉक्स लगाए थे वहां आसपास की मिट्टी बारिश के चलते धसक गई है। बारिश का पानी अंडरब्रिज के बॉक्सों में भर गई है। साथ ही असामाजिक तत्वों का यहां डेरा लगा रहता है। नशीली सामग्री भी यहां डली रहती है।
राजनैतिक खींचतान देरी का सबसे बड़ा कारण
ये सच्चाई किसी से छिपी नहीं है कि अंडरब्रिज का काम सिर्फ ओर सिर्फ राजनैतिक खींचतान का सबसे बड़ा कारण है। राजनैतिक खींचतान के चलते बार-बार ये काम लगातार पिछड़ता चला गया। कई बार सोशल मीडिया पर भी अंडरब्रिज में हो रही देरी के पीछे राजनैतिक खींचतान को कारण बताया है। हालांकि इस खींचतान से शहर सहित लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे एफओबी पर जाम के हालात बनते हैं।
आसपास पानी का हुआ भराव, लोग परेशान
अंडरब्रिज के आसपास पानी का भराव हो गया है। जिसके चलते यहां से निकलने वाले लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा है। फिलहाल बारिश कम हुई है तब ये हाल है तेज बारिश होने पर स्थिति ओर ज्यादा बिगड़ सकती है। स्थिति ये है कि यहां दोनों ओर कीचड़ ही कीचड़ मचा रहता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.