भूत भगाने के नाम पर महिला की हत्या:तांत्रिकों ने काटा; गर्दन-रीढ़ की हड्डी टूटी

बालाघाट8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

दो तांत्रिकों ने भूत भगाने के नाम पर महिला की हत्या कर दी। उसके शरीर पर कई जगह दांतों से काटा। खूब पीटा भी। इससे उसके हार्ट और फेफड़ों में चोटें आईं। पसलियां, गर्दन और रीढ़ की हडि्डयां टूट गईं।

बालाघाट में अंधविश्वास के चलते एक महिला की जान चली गई। कई दिनों से बीमार महिला को परिजन झाड़-फूंक के लिए 2 तांत्रिकों के पास ले गए थे। तांत्रिकों ने भूत भगाने के नाम पर महिला की पीट-पीटकर जान ले ली।

मामला कटंगी से करीब 2km दूर ग्राम चिचगांव कोल्हापुर का है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तांत्रिकों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को मृत महिला गीता बाई (40 वर्ष) का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। कटंगी अस्पताल के बीएमओ डॉ. पंकज महाजन ने बताया कि पीएम में आंतरिक चोट होना पाया गया है।

यह है पूरा मामला
महिला के पति सुंदरलाल बाहेश्वर ने बताया कि शुक्रवार रात को उसकी पत्नी गीता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद हम झाड़-फूंक कराने के लिए ग्राम खजरी में तांत्रिक के पास पहुंचे। तांत्रिक जूनियर मात्रे और टामलाल बाहेश्वर ने गीता के शरीर में प्रेतात्मा होने की बात कही। इस बीच वे भगवान की सवारी आने का दावा करने लगे। इसके बाद उन्होंने गीता बाई को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

जब तांत्रिक मारपीट कर रहे थे तो हमने उन्हें रोका, लेकिन वे दोनों नहीं माने और मेरी पत्नी के बेसुध होने तक मारपीट करते रहे। जब वह बेहोश हो गई तो उन्होंने डॉक्टर के पास ले जाने के लिए कहा। हम पहले गांव के एक डॉक्टर के पास लेकर गए, जहां उन्होंने हमें अस्पताल जाने के लिए कहा। इसके बाद रात में ही कटंगी अस्पताल पहुंचे। कटंगी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुंदरलाल बाहेश्वर का कहना है कि शुक्रवार रात को उसकी पत्नी गीता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद हम झाड़-फूंक कराने के लिए ग्राम खजरी में तांत्रिक के पास पहुंचे। तांत्रिक जूनियर मात्रे और टामलाल बाहेश्वर ने गीता के शरीर में प्रेतात्मा होने की बात कही। इन तांत्रिकों ने गीता के साथ मारपीट की।
सुंदरलाल बाहेश्वर का कहना है कि शुक्रवार रात को उसकी पत्नी गीता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद हम झाड़-फूंक कराने के लिए ग्राम खजरी में तांत्रिक के पास पहुंचे। तांत्रिक जूनियर मात्रे और टामलाल बाहेश्वर ने गीता के शरीर में प्रेतात्मा होने की बात कही। इन तांत्रिकों ने गीता के साथ मारपीट की।

2 बच्चों की मां थी महिला
परिजनों के अनुसार 40 साल की मृतक महिला 2 बच्चों की मां थी। महिला का एक बेटा और एक बेटी है। नवरात्रि त्योहार के बाद से महिला की तबीयत खराब थी। जिस कारण से उसे झाड़-फूंक कराने के लिए तांत्रिक के पास लेकर गए थे।

खबर आगे पढ़ने से पहले आप इस पोल पर राय दे सकते हैं...

हार्ट और फेफड़ों में भी चोटें आईं
डॉ. आशुतोष हीरावत ने बताया पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि पिटाई के कारण महिला का हार्ट और फेफड़ों में चोट आई है। गर्दन और रीढ़ की हड्डी सहित कई पसलियां भी टूट गई हैं। परिजनों का कहना है कि आंतरिक अंगों में दांत के निशान हैं। तांत्रिकों ने महिला के साथ ना सिर्फ मारपीट की थी, बल्कि उसके शरीर को दांतों से भी काटा था। तांत्रिकों ने महिला को जबरन भभूत और नींबू खिलाया था।

दोनों तांत्रिक गिरफ्तार
इस मामले में कटंगी थाना प्रभारी अमित सारस्वत ने बताया कि दोनों तांत्रिकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके एक सहयोगी को भी पकड़ा है। तांत्रिक जूनियर मात्रे और टामलाल बाहेश्वर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।