ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 व शिव टेकडी मार्ग के रहवासियों को कीचड़ से गुजरना पड़ता है। श्रद्धालुओं को भी कीचड़ से गुजरना पड़ रहा है। रहवासियों को समस्या से राहत नहीं मिल रही है। शिव टेकडी मार्ग पर गंदा पानी बहता है और कीचड़ होता है। इसी मार्ग से श्रद्धालु महादेव मंदिर शिव टेकडी जाते हैं।
रहवासियों और श्रद्धालुओं को कीचड़ से गुजरना पड़ रहा है। इस मर्ग पर नालियों का निर्माण ठीक से नहीं हुआ। एक ओर ही नाली बनने से गंदा पानी रोड पर आ जाता है। कई लोगों ने नालियों पर अतिक्रमण किया है। सफाई नहीं होने से नाली चोक हो जाती है। यहां के रहवासियों ने कई बार जिम्मेदार लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए गुहार भी लगा चुके हैं।
यह मार्ग नगर का व्यस्ततम मार्ग में से एक है इसी मार्ग पर पूर्व सरपंच गंगा किराडे तथा वर्तमान सरपंच संतोष किराड़े तथा वर्तमान नगर कांग्रेस अध्यक्ष मदन लाल यादव का भी घर है। जनप्रतिनिधि और नेता के घर होने के बावजूद समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। इसी के मार्ग पर मोड़ पर एक चेंबर साल भर से खुला पड़ा है।
आए दिन लोग रात में अंधेरा होने पर इसमें दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। रहवासियों ने बताया ग्राम पंचायत ने रोड बनाते समय लापरवाही बरतते हुए रोड के दोनों और नालियां नहीं बनाते हुए एक ओर ही नालियां बनाई। जिसके कारण लोगों के घरों का पानी बीच रास्ते पर एकत्रित हो रहा है।
ऐसे में मार्ग मार्ग से आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है। लोगों ने इस संबंध में ग्राम पंचायतों कई बार अपनी समस्या बताई है लेकिन कोई इंतजाम नहीं होने से बारिश में आवागमन में बुजुर्गों, दिव्यांगोंब और स्कूली बच्चों को गंदे पानी से होकर जाना पड़ रहा है। रहवासियों ने जल्द समाधान की मांग की।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.