बड़वानी जिले के स्थापना दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय पर 25 से 31 मई तक बड़वानी गौरव महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव में आम लोगों की सहभागिता के लिए मंगलवार को 6.30 बजे कारंजा चौराहा से गौरव दिवस जागरूकता बाइक रैली निकाली। इसमें सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों ने लोगों से महोत्सव में शामिल होने की अपील की।
लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल एवं कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कारंजा चौराहा से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर कॉलेज ग्राउंड पर समाप्त हुई। इस रैली में सबसे आगे सांसद और कलेक्टर चल रहे थे। साथ ही बड़वानी जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आम जनता, युवा, मातृशक्ति भी शामिल हुई।
कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बताया कि बुधवार से जिले में गौरव दिवस महोत्सव की शुरुआत होगी। उसी के लिए शहर में रैली निकाली गई, रैली में जनता से आग्रह किया गया कल से होने वाले कार्यक्रमों में अवश्य शामिल हो। साथ ही कल से कॉलेज ग्राउंड पर फिटनेस के तौर पर सुबह कार्यक्रम रखे जाएंगे। ग्राउंड पर सभी फिटनेस ट्रेनर रहेंगे। योग गुरु भी रहेंगे। इसमें सभी जिला वासियों को आने का आग्रह किया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.