बड़वानी जिले में गांव तक अफसर व कर्मचारियों की पहुंच बढ़ाने के लिए 6 मई से 'पहुंच' अभियान चल रहा है। अब यह अभियान पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को इसके निर्देश दिए।
प्रदेश के अलग-अलग जिलों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सीएम ने बड़वानी जिले की समीक्षा की। कलेक्टर कार्यालय के एनआरसी कक्ष में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल, कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा सहित अन्य अफसर मौजूद थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और जिले के प्रभारी मंत्री हरदीप सिंह डंग इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। मुख्यमंत्री ने जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और नवाचार की प्रशंसा की। पहुंच अभियान का पीपीपी मॉडल बनाकर प्रदेश स्तर पर भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।
यह है पहुंच अभियान
बड़वानी जिले में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने पहुंच अभियान शुरू किया है। इसमें जिले के सभी अधिकारी हर ग्राम में पहुंचकर शिविर लगाते हैं। शिविर में ग्रामीणों की समस्या तत्काल मौके पर दूर की जाती है। जिन लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिला शिविर में तत्काल उनके आवेदन लेकर नाम जोड़ा जाता है। जिस शिकायत मौके पर निवारण नहीं हो पाता उसका डाटा तैयार कर एक सप्ताह में निराकरण कराया जाता। इस अभियान में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, वन, ग्रामीण विकास, पीएचई, श्रम, खाद्य विभाग की योजनाओं का लाभ दिलवाना सुनिश्चित किया गया।
पहुंच अभियान का यह निकला रिजल्ट
विभाग का नाम | प्राप्त आवेदन | मौके पर निराकरण |
पंचायत एवं ग्रामीण विकास | 1423 | 696 |
राजस्व विभाग | 2776 | 1648 |
महिला बाल विकास | 156 | 90 |
स्वास्थ्य विभाग | 785 | 464 |
खाद्य आपूर्ति विभाग | 1603 | 916 |
वन विभाग | 38 | 6 |
हेल्थ कार्ड | 7187 | 464 |
आयुष्मान कार्ड | 7596 | 4963 |
आधार कार्ड | 7171 | 3614 |
समग्र आईडी | 4135 | 2938 |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.