जिला पंचायत में पहले की ही तरह 14 में से11 वार्ड अनुसूचित जनजाति के,1अनुसूचित जाति व 2 सामान्य के पंचायत चुनाव को लेकर कलेक्टोरेट सहित जिले के एसडीएम कार्यालयाें में बुधवार काे आरक्षण प्रक्रिया हुई। लॉटरी के माध्यम से वार्डों व महिलाओं के लिए आरक्षण किया गया।अनुसूचित जिला होने से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को कोई लाभ नहीं मिला।
वहीं ठीकरी में 2014 के चुनाव में ओबीसी का एक वार्ड था, जो अब अनारक्षित हो गया। इस तरह पूरे जिले से ठीकरी में ओबीसी का एक वार्ड था। लेकिन अब खत्म हो गया। ठीकरी व पिपरी पंचायत को मिलाकर नगर परिषद का गठन किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पंचायत अन्य पिछड़ा वर्ग की थी।लेकिन नगर परिषद बनने से दोनों पंचायत खत्म होने से ओबीसी का वार्ड खत्म हुआ।
जबकि सामान्य वर्ग के पहले 4 वार्ड थे, जो अब 6 हो गए।ठीकरी जनपद में पहले 19 वार्ड थे। नगर परिषद बनने के बाद दो वार्ड कम होकर 17 रह गए। जिला पंचायत में ओबीसी का एक भी वार्ड नहीं है। वहीं जनपद ठीकरी में एक वार्ड था लेकिन जनसंख्या कम होने से वह भी अब नहीं बचा।
जिला पंचायत के 14 वार्डों के लिए अपर कलेक्टर रेखा राठौर व सीईओ अनिल कुमार डामोर ने राजनीतिक दलों के सदस्यों की मौजूदगी में आरक्षण प्रक्रिया की। जिला पंचायत के 14 में से अनुसूचित जनजाति के 11 वार्ड, अनुसूचित जाति का1 व सामान्य वर्ग के 2 वार्ड का निर्धारण किया गया। 2014 की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ।
आरक्षण के तहत वार्ड क्रमांक 4, 5, 10, 11, 12, 13 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड क्रमांक 2,3,6,9,14अनुसूचित जनजाति और वार्ड क्रमांक 8 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 1 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 7 सामान्य महिला केलिए आरक्षित किया है।
जिले की जनपद पंचायतों में आरक्षण की स्थिति
ठीकरी: जनपद के 17 वार्ड में से अनुसूचित जनजाति के 9, अनुसूचित जाति के 2 व 6 वार्ड अनारक्षित रहेंगे। इसमें अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड क्रमांक 5, 6, 8, 12, 14 व अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्रमांक 4, 7, 15, 16 निर्धारित हुए। वार्ड क्रमांक 2 अनुसूचित जाति महिला व वार्ड क्रमांक 17 अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 1, 11, 13 सामान्य महिला व वार्ड क्रमांक 3, 9, 10 अनारक्षित रहेंगे।
सेंधवा: जनपद के 25 वार्ड में से 22 अनुसूचित जनजाति के, 1 वार्ड अनुसूचित जाति व 2 वार्ड अनारक्षित रहेंगे। अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 6, 10, 15, 16,17, 18, 21, 23 व अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड 4, 5, 7, 9, 11, 12, 13, 14, 22, 24, 25 निर्धारित हुए। वार्ड क्रमांक 20 अनुसूचित जाति महिला व वार्ड 19 सामान्य महिला और वार्ड 8 अनारक्षित रहेंगे।
बड़वानी: जनपद के 19 वार्ड में अनुसूचित जनजाति के लिए 14 वार्ड, अनुसूचित जाति के लिए 1 व 4 वार्ड अनारक्षित रहेंगे। अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड 1, 3, 4, 9, 10, 17, 19 व अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड 2, 12, 13, 14, 15, 16, 18 निर्धारित हुए। वहीं वार्ड 6 अनुसूचित जाति महिला व वार्ड क्रमांक 5, 7 सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 8, 11 अनारक्षित रहेंगे।
राजपुर: जनपद के 22 वार्डो में से अनुसूचित जनजाति के 17 वार्ड, अनुसूचित जाति का 1 व 4 वार्ड अनारक्षित रहेंगे। अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड 4, 5, 6, 8, 12, 17,18,19,21 व अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड 2, 7, 9, 11, 14, 16, 20, 22 निर्धारित हुए है। वार्ड 1 अनुसूचित जाति महिला व वार्ड 10, 13 सामान्य महिला और वार्ड 3, 15 अनारक्षित रहेंगे।
पाटी: जनपद के 20 वार्ड में से अनुसूचित जनजाति के 17 वार्ड, अनुसूचित जाति का 1 व 2 वार्ड अनारक्षित रहेंगे। अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड 2, 3, 4, 6, 7, 12, 14, 15, 17 व अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड 8, 9, 10, 11, 16, 18, 19, 20 निर्धारित किए। वार्ड क्रमांक 13 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 1 सामान्य महिला व वार्ड क्रमांक 5 अनारक्षित रहेंगा।
पानसेमल: जनपद के 14 वार्ड में से अनुसूचित जनजाति के 11 वार्ड, अनुसूचित जाति का 1 व 2 वार्ड अनारक्षित रहेंगे। वार्ड क्रमांक 1, 2, 7, 10, 13, 14 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड 4, 6, 9, 11, 12, वार्ड 3 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 5 सामान्य महिला व वार्ड 8 अनारक्षित रहेगा।
निवाली: जनपद के 12 वार्ड में से अनुसूचित जनजाति के 11 वार्ड,अनुसूचित जाति का 1 वार्ड आरक्षित रहेगा। वार्ड क्रमांक 1, 2, 5, 7, 8, 12 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए,अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड 3, 4, 9, 10, 11 निर्धारित हुए हैं। वार्ड क्रमांक 6 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रहेगा।
बड़वानी, राजपुर, निवाली व सेंधवा जनपद महिलाओं के लिए आरक्षित जनपद पंचायत बड़वानी,राजपुर,निवाली, सेंधवा के अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति महिलाओं के लिए आरक्षित हुए। जबकि पाटी,ठीकरी, पानसेमल अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। लेकिन महिला आरक्षण से मुक्त रहेगी। इस कारण पाटी, ठीकरी,पानसेमल में अनुसूचित जनजाति वर्ग के महिला व पुरुष में से कोई भी अध्यक्ष बन सकता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.