आरक्षण को लेकर तमाम तरह की सामने आई रिपोर्ट व आदेशों के बीच बड़वानी जिले में आरक्षण को लेकर तैयारी चालू हो गई है। कोर्ट के आदेश अनुसार बड़वानी जिले में एक भी ओबीसी आरक्षित सीट नहीं रहेगी। जिसके चलते बड़वानी जिले में ओबीसी को आरक्षण का ज्यादा लाभ नहीं मिल सकेगा, क्योंकि यहां अनुसूचित जाति (एससी)-अनुसूचित जनजाति (एसटी) की आबादी 4 लाख से ज्यादा है। बड़वानी की आबादी 9.5 लाख से भी अधिक है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा। एससी-एसटी की संख्या कम होने की स्थिति में भी ओबीसी को 35 प्रतिशत से अधिक आरक्षण नहीं दिया जा सकेगा।
25 मई से पहले सौंपी जाएगी आरक्षण रिपोर्ट
जनगणना 2011 के अनुसार बड़वानी की एससी-एसटी की जनसंख्या 962745 है, जबकि जिले में कुल जनसंख्या 1385881 है। जिसमें ओबीसी को आरक्षण का फायदा शून्य प्रतिशत ही मिलना है। इन आंकड़ों के अनुसार बड़वानी जिले में ओबीसी को ज्यादा आरक्षण का लाभ मिलने की संभावना कम है। इधर, ओबीसी को आरक्षण का लाभ उनके वार्ड में जनसंख्या के आधार पर तय किया जाना है। जिला प्रशासन सभी तरह के गुणा-भाग को अपनाते हुए निकाय और पंचायतों में 25 मई से पहले आरक्षण कर रिपोर्ट आयोग को सौंप देगी।
महिला सरपंच पद के लिए 206 सीट आरक्षित
जिले में महिला और पुरुष पदों में भी बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। बड़वानी जिले में महिला सरपंच पद के लिए आरक्षित सीट 206 रहेंगे। वहीं, पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित सीट 203 रहेगी। जिला पंचायत के अध्यक्ष पदो का आरक्षण होगा भोपाल में 31 मई को मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के तहत जिला पंचायत बड़वानी के अध्यक्ष के पदों के आरक्षण की कार्यवाही 31 मई को दोपहर 12 से जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान (वाल्मी संस्थान) भोपाल के आडिटोरियम में की जाएगी।
यह है जिले में आरक्षण का गुणा भाग
पंच के कुल पद
क्रमांक | जनपद पंचायत | एससी | एसटी | अनारक्षित | कुल |
1 | पानसेमल | 35 | 612 | 106 | 753 |
2 | सेंधवा | 53 | 1666 | 132 | 1851 |
3 | राजपुर | 55 | 944 | 154 | 1253 |
4 | बड़वानी | 66 | 669 | 187 | 922 |
5 | निवाली | 28 | 590 | 23 | 641 |
6 | ठीकरी | 114 | 580 | 236 | 930 |
7 | पाटी | 21 | 715 | 98 | 834 |
योग | 372 | 5776 | 936 | 7084 |
जनपद सदस्य के कुल पद
क्रमांक | जनपद पंचायत | एससी | एसटी | अनारक्षित | कुल |
1 | पानसेमल | 1 | 11 | 2 | 14 |
2 | सेंधवा | 1 | 22 | 2 | 25 |
3 | राजपुर | 1 | 17 | 4 | 22 |
4 | बड़वानी | 1 | 14 | 4 | 19 |
5 | निवाली | 1 | 11 | 0 | 12 |
6 | ठीकरी | 2 | 9 | 6 | 17 |
7 | पाटी | 1 | 17 | 2 | 20 |
योग | 8 | 101 | 20 | 129 |
जिला पंचायत सदस्य के कुल पद
क्रमांक | जनपद पंचायत | एससी | एसटी | अनारक्षित | कुल |
1 | पानसेमल | 0 | 1 | 0 | 1 |
2 | सेंधवा | 0 | 4 | 0 | 4 |
3 | राजपुर | 0 | 2 | 0 | 2 |
4 | बड़वानी | 0 | 1 | 1 | 2 |
5 | निवाली | 0 | 1 | 0 | 1 |
6 | ठीकरी | 1 | 0 | 1 | 2 |
7 | पाटी | 0 | 2 | 0 | 2 |
योग | 1 | 11 | 2 | 14 |
सरपंच अनुसूचित जनजाति
क्रमांक | जनपद पंचायत | महिला | पुरुष | कुल |
1 | पानसेमल | 20 | 19 | 39 |
2 | सेंधवा | 57 | 57 | 114 |
3 | राजपुर | 33 | 33 | 66 |
4 | बड़वानी | 26 | 26 | 52 |
5 | निवाली | 19 | 18 | 37 |
6 | ठीकरी | 28 | 28 | 56 |
7 | पाटी | 23 | 22 | 45 |
योग | 206 | 203 | 409 |
संभावित आंकड़ें।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.