नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया। नगर पालिका के 24 वार्डों में से 19 वार्डों में भाजपा के पार्षद जीते हैं। वहीं सिर्फ 5 वार्ड कांग्रेस के खाते में आए हैं।आज दोपहर को भाजपा के सभी 19 पार्षदों ने रिटर्निंग अधिकारी अभिषेक शराफ से जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
जीते हुए पार्षदों ने बताया कि चौथी बार नगर पालिका में भाजपा की सरकार बनेगी। सभी वार्डों में विकास के काम किए जाएंगे, जो काम अधूरे हैं उनको पूरा किया जाएगा। सेंधवा नगर पालिका चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिला है।
24 वार्डों में से 19 में बीजेपी और 5 कांग्रेस के पार्षद जीतकर आए हैं, ऐसे में बीजेपी की परिषद बनना तय है। यहां वर्तमान आरक्षण के हिसाब से किसी भी वर्ग के महिला व पुरुष अध्यक्ष बन सकता है। फिलहाल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के दावेदारों के नाम सामने नहीं आए हैं। बीजेपी नेताओं के अनुसार चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद पर्यवेक्षक की नियुक्ति होगी। इसके बाद उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। पार्षदों से भी रायशुमारी की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.