अहीर स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने बुधवार को शहर के महाराष्ट्र समाज मंदिर में हल्दी कुमकुम का आयोजन किया। जिसमें समाज की महिलाएं शामिल हुई। समाज की वरिष्ठ महिलाओं ने भगवान श्रीराम व संत श्री नरहरि महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। देवों में प्रथम पूज्य भगवान गणेश की आरती की। एक दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर सुहाग की सामग्री के साथ तिल गुड़ लड्डू वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान कार्यवाहक कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें राजश्री पिंगले, वंदना पंकज दुसाने, शुभांगी विजय विसपुते, धनश्री गिरधारी वानखेड़े, शीतल किशोर दुसाने, कल्पना राकेश वानखेडे, अश्विनी सचिन आहिरराव, रेखा ईश्वर मोरे, भावना राम पिंगले, मीनाक्षी सुनील सोनवणे, ललिता कन्हैया विसपुते शामिल है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.