मुलताई क्षेत्र की ग्राम की केकड़िया में दो बच्चों के पिता ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक पी लिया। उसे शनिवार की रात 11 बजे मुलताई के सरकारी अस्पताल में प्राइवेट वाहन से भर्ती करवाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने से उसे बैतूल रेफर किया गया है। युवक ने जहर क्यों पीया इसका पता नहीं चला है।
इस संबंध में अभी वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि भीमराव पुत्र झाड़ू (36 साल) निवासी केकड़िया ने शनिवार की रात अज्ञात कारणों के चलते किटनाशक पी लिया, परिजन उसे तुरंत ही एक प्राइवेट वाहन से उसे मुलताई के सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे बैतूल रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि घर में ना तो कोई विवाद हुआ ना ही झगड़ा, इसके बावजूद भी भीमराव ने ऐसा कदम उठाया है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। भीमराव पिछले कुछ दिनों से परेशान जरूर रहता था, लेकिन उसने किसी को बताया नहीं कि उसकी परेशानी का क्या कारण है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.