छिंदवाड़ा मार्ग पर स्थित ग्राम चिखली कला में आज दोपहर में गेहूं काट रही महिलाओं पर अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया। सिपावा निवासी गिरजापति साहब लाल (58साल) घायल हो गईं। उन्हें मुलताई अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
आज दोपहर में ग्राम चिकली कला में गेहूं काटने के लिए महिलाएं गई हुई थी। अचानक उन पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। बाकी की महिलाएं वहां से भाग गईं जबकि बुजुर्ग गिरजा बाई भाग नहीं पाई। जंगली सूअर ने पेट में अपने दांत गड़ा कर घायल कर दिया।
मुलताई क्षेत्र में लगातार जंगली सूअरों के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं और जंगली सूअरों का आतंक भी बढ़ते जा रहा है। जंगली सूअर किसानों की फसलों को भी खराब कर रहे हैं। किसानों में भी चिंता बढ़ती जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.