शादी के बाद अपनी बहन को उसके ससुराल से लाने के लिए बाइक से जा रहे दो भाई शनिवार की रात 11:00 बजे एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दोनो को मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है,जहां से उन्हें बैतूल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक पर 3 लोग सवार थे, जिसमे से दो को गंभीर चोट आई है।
हरदौली निवासी रामकिशोर पुत्र बरस इवनाती (20 साल ),डोडिया धरना निवासी मनीष पुत्र खुट्टी अहाँके ( 20 साल) एवं बबलू पुत्र रामाधार( 20 साल) निवासी हरदोली से मुंडाढाणा अपनी बहन को वापस मायके लाने उसके ससुराल जा रहे थे। तभी घाट पिपरिया से दुनावा के बीच पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे रामकिशोर और मनीष बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को मुलताई के सरकारी अस्पताल में एनएचआई की एंबुलेंस से मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बैतूल रेफर कर दिया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.