बैतूल में एक बार फिर कोरोना का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को दो महिलाएं पॉजिटिव आईं हैं। कोरोना के केस बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग बढ़ा दी है। पिछले 9 मई को चिचोली इलाके में दो पॉजिटिव केस सामने आए थे। उसके बाद एक नया मामला चिचोली के वार्ड नंबर 10 में सामने आया है। यहां 26 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई। जबकि भैंसदेही के पास धामन गांव में एक 56 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मामलों में जिले में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढकर 4 हो गई है।
जिले में अब तक 16 हजार 455 व्यक्ति पॉजिटिव आ गए हैं। इनमें 297 की मौत हो चुकी है। जबकि, स्वास्थ्य प्रशासन 4 लाख 33 हजार 301 व्यक्तियों की सैंपलिंग कर चुका है। प्रशासन ने अब सैंपलिंग की संख्या भी बढ़ाने का फैसला किया है। जबकि, जिले में 12 लाख 323 हजार 475 लोग वैक्सिनेटेड हो चुके हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.