पर्यावरण संरक्षण और विश्वशांति के लिए गायत्री परिवार आज से 25 हजार घरों में गृहे-गृहे यज्ञ का आयोजन शुरू करेगा। यह यज्ञ दो दिनों तक चलेगा। पर्यावरण संरक्षण व विश्व कल्याण के लिए गृहे- गृहे गायत्री यज्ञ से परिजन घर-घर जाकर इस यज्ञ को सफल बनाने के लिए संदेश दे रहे हैं।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सामूहिक यज्ञ दिवस 15, 16 मई को 25 हजार घरों में होगा। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डॉ. कैलाश वर्मा व प्रवक्ता रवि शंकर पारखे ने बताया कि विश्व शांति, जनकल्याण व पर्यावरण संरक्षण के लिए घर घर गायत्री महायज्ञ का आयोजन हाेगा। बुद्ध पूर्णिमा पर सुबह 8 से 12 बजे त एक साथ एक समय आयोजित किया जा रहा है। गायत्री यज्ञ में 24 बार गायत्री महामंत्र व 5 बार महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां अर्पित करें।
जिन घरों यज्ञ का आयोजन हो रहा है। उसकी सूची बनाई जाए। इस अभियान में जिन घरों में देवस्थापना हुई है जिनके यहां पिछले वर्ष यज्ञ हुआ था। ऐसे परिजनों के घर यज्ञ का आयोजन स्वयं को ही करना है। जिला समन्वय समिति के टीके चौधरी, डॉ. रामदास गढेकर, नारायण देशमुख, भिक्कू धामोडे, अंजय पवार ने सभी मंडलों, प्रज्ञा पीठों व शक्ति पीठों के माध्यम से अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.