आमला थाने के नीमझिरी गांव में शराब पीने से मना करने पर गुरुवार रात को पति ने दूसरी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर शुक्रवार को शव को घर के पीछे गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
नीमझिरी निवासी सालिगराम उइके की दो पत्नियां हैं। शुक्रवार को पहली पत्नी भागवंती बाई शादी में गई थी। घर पर सालिगराम और दूसरी पत्नी गुलसो बाई थी। सालिगराम शराब पीने का आदी था। पत्नी गुलसो बाई मना करती थी। इस बात को लेकर गुरुवार रात को दोनों के बीच हुए विवाद में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।
शुक्रवार को दिन में आरोपी पति ने घर के पीछे तीन फीट गड्ढा खोदकर शव को गाड़ दिया। जब बहू गुलसो बाई घर पर नहीं दिखी तो आरोपी की मां ने उसके बारे में पूछा। फिर आमला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मां ने मिट्टी खुदी देखकर गांव वालों को जानकारी दी तो वह जमा हो गए।
डरकर के कारण सालिगराम ने कीटनाशक पी लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया। सालिगराम की संदिग्ध परिस्थितियां देखकर ईंट भट्टे पर काम करने वाले दिलीप ने डायल 100 को सूचना दी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.