भिंड में शाम 7 बजे अचानक ब्लैक आउट हुआ:सायरन बजते ही सड़कों पर दौड़े जवान; 40 मिनट तक परखी आपदा से लड़ने की तैयारी

भिंंड31 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
मॉकड्रिल के दौरान का दृश्य। - Dainik Bhaskar
मॉकड्रिल के दौरान का दृश्य।

भिंड में शुक्रवार शाम ठीक 7 बजे अचानक शहर की बिजली गुल हो गई। कुछ ही पलों में अंधेरे ने पूरे शहर को अपनी आगोश में ले लिया। इसी बीच तेज सायरन गूंजने लगे। पुलिस की गाड़ियां और एंबुलेंस लाल बत्ती जलाते हुए सड़कों पर दौड़ने लगीं। जवानों की भागदौड़ और साय

.

लोगों को लगा कि कहीं कोई बड़ा हादसा या देश पर कोई संकट तो नहीं आ गया। लेकिन यह किसी वास्तविक हमले की स्थिति नहीं थी। प्रशासन ने आपातकालीन परिस्थितियों में राहत और बचाव की तैयारियां परखने के लिए ब्लैकआउट के साथ मॉकड्रिल आयोजित की थी।

पुलिस लाइन में आयोजित इस अभ्यास में पुलिस, होमगार्ड, स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका की टीमों ने मिलकर मोर्चा संभाला।

करीब 40 मिनट तक चले इस अभ्यास में यह परखा गया कि युद्ध, हवाई हमले, आगजनी या किसी बड़े हादसे की स्थिति में प्रशासनिक अमला कितनी तेजी से प्रतिक्रिया दे सकता है। संकट के शुरुआती मिनटों में लोगों की जान बचाने के लिए कौन-सा विभाग क्या जिम्मेदारी निभाएगा, इसका भी प्रदर्शन किया गया।

घायलों को निकालने से लेकर इलाज तक का अभ्यास

मॉकड्रिल में आपदा के अलग-अलग दृश्य तैयार किए गए। कहीं आगजनी तो कहीं हवाई हमले जैसी स्थिति बनाकर बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया। जवानों ने घायलों को घटनास्थल से निकालकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया दिखाई।

वहीं जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उनके लिए भोजन-पानी की व्यवस्था करने के इंतजाम भी परखे गए। अभ्यास का उद्देश्य यह देखना था कि संकट के समय राहत दल बिना अफरा-तफरी के कितनी तेजी से काम कर सकते हैं।

अंधेरे में भी जिम्मेदारी निभाने का संदेश ब्लैकआउट के दौरान शहर में सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुईं। सायरन बजाती गाड़ियों और जवानों की सक्रियता को देखकर लोग पुलिस लाइन की ओर पहुंचे। वहां लोगों ने राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन देखा। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने पूरी गतिविधि का जायजा लिया। नगर पालिका और होमगार्ड के जवान भी इसमें शामिल रहे।

इस मॉकड्रिल ने साफ किया कि आपदा के समय सिर्फ पुलिस या प्रशासन की सक्रियता काफी नहीं होती, बल्कि स्वास्थ्य, बचाव और स्थानीय निकायों के बीच बेहतर तालमेल भी जरूरी है। ऐसी परिस्थितियों में आम लोगों की सतर्कता और सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की समझ भी जान बचाने में अहम भूमिका निभाती है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links