भिंड जिले में इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। दोपहर होते ही घर से बाहर निकलते ही ऐसा महसूस हो रहा है जैसे तंदूर जल रहा है। त्वचा झुलस रही है। गर्म हवाएं गला सूखा रही है। ऐसी गर्मी कई सालों बाद जिले में देखने को मिल रही है। मई महीने में पड़ने वाली भीषण गर्मी ने कई सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। टेप्रेचर का ये थर्ड डिग्री टॉर्चर से लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है।
शनिवार को भिंड जिला इस सीजन का लगातार दूसरा सबसे गर्म दिन रहा है। जिले का अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। अन्य भिंड जिले का न्यूनतम पारा 30 डिग्री सेल्यिसय तक पहुंचा।
राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं
भिंड जिले का सबसे अधिक तापमान रहने के पीछे गर्म हवाएं हैं। राजस्थान से आने वाली दक्षिणी- पश्चिमी हवाएं तेज गति से बहना बताई जा रही है। राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं दिन-रात 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही है। हवाएं लगातार बहने से भिंड शहर पर सीधा असर पड़ रहा है। मौसम विभाग द्वारा आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा और जिले में लू की चेतावनी जारी की गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.