पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भाजपा अब मतदान केंद्र स्तर तक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाएगी। जंयती की पूर्व संध्या पर जिलेभर में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमाओं पर दीपक भी जलाएगी। यह जानकारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने दी है। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि देशभर के 951 जिलों, 15 हजार 479 मंडल और 10 लाख 37 हजार 780 मतदान केंद्रों पर बाबा साहब की जयंती मनाई जाएगी। आर्य ने कहा कि आज तक किसी भी राजनैतिक दल ने बाबा साहब की जयंती मतदान केंद्र स्तर तक नहीं मनाई लेकिन अब भाजपा ऐसा करने जा रही है। इसके लिए 7 से 14 अप्रैल तक अंबेडकर के सकारात्मक आंदोलन, सामाजिक समरसता, श्रम सुधार, देश के नवनिर्माण सहित उनके जीवन से जुड़े लेख मोर्चा सोशल मीडिया पर प्रचारित किए जाएंगे ताकि लोग उससे वाकिफ हो सकें। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह, राजे शर्मा, अशोक सिंह कुशवाह बाराकलां भी मौजूद रहे। इसी दौरान आर्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब को संसद में आने से रोका। दो बार उन्हें चुनाव में कांग्रेस ने हरवाया। पहली बार वे पश्चिम बंगाल से चुनाव जीतकर संसद में पहुंचे। बाबा साहब धारा 370 के विरोध में थे। वे नहीं चाहते थे कि एक देश में दो कानून हो। उनके विचारों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया।
भाजपा ने बनाया पंचतीर्थ
आर्य ने कहा कि प्रदेश में 45 साल कांग्रेस की सरकार रही लेकिन कभी भी उनकी जन्म स्थली महू की सुध नहीं ली। भाजपा सरकार ने उसे स्मारक बनाया। इसी प्रकार से दिल्ली में उन परिनिर्वाण स्थल सहित उनके जीवन से जुड़े पांच स्थानों को स्मारक बनाकर उसे पंच तीर्थ घोषित किया।
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को और अधिक बढ़ाएगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। बातचीत के माध्यम से आप अपना काम भी निकलवा लेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.