भिंड में सिंध नदी में आई बाढ़ ग्रामीणों के लिए आफत बनी हुई है। नदी में बाढ़ के पानी के साथ मगरमच्छ बड़ी तादाद में आ गए हैं। गुरुवार दोपहर नदी से 2 किलोमीटर दूर एक मगरमच्छ खेत में दिखा। मगरमच्छ को देख लोगों में दहशत फैल गई।
भारौली थाना के ग्राम मुसावली के खेतों में विशाल मगरमच्छ को देख गांव वालों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम पहुंची। वनकर्मी व पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन में मगरमच्छा को रखा। जब जेसीबी से मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की जा रही थी, तो मगरमच्छ ने मुंह भी अटैक भी किया। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी में लगे आगे पंजे में मगरमच्छ को रखा गया। इसके बाद उसे नदी में छोड़ दिा गया।
गौरतलब है कि 3 अगस्त को सिंध नदी में शिवपुरी के पास स्थित मणिखेड़ा बांध का पानी छोड़े जाने से बाढ़ आई थी। यह बाढ़ ने जिले के कई गांव को तबाह कर दिया था। इन ग्रामीणों की जिंदगी अब तक पटरी पर नहीं लौटी है। अब नदी के किनारे के ग्रामीणों के मन में मगर की दहशत फैल गई।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.