• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • In Umri's Dhonchara, The Miscreants Strangled An Elderly Man With A Rag, And Also Killed A Goat

भिंड में बकरी चराने गए बुजुर्ग की हत्या:उमरी के ढोंचरा में बदमाशों ने बीहड़ में बुजुर्ग का गमच्छे से गला घोंटा, बकरी भी काटी

भिंड2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
फाइल फोटो।

भिंड के उमरी थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। ये बुजुर्ग बकरी चराने के लिए बीहड़ में निकला था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

उमरी थाना प्रभारी मनोज राजपूत के मुताबिक ढोचरा गांव में 65 संतोले राठौर अपनी बकरी चराने गए थे। बीहड़ में बकरी चरा रहा था तभी अज्ञात बदमाश आए और उसके दोनों हाथों को पैरों को गमच्छे से बांध दिए। इन बदमाशों ने बुजुर्ग की हत्या गले में गमच्छे का फंदा डालकर की और एक बकरी अपने साथ ले गए। थाेड़ी पर बदमाशों ने बकरी को काटा। जब बुजुर्ग शाम के समय वापस नहीं लौटा, तो परिवार के सदस्य खोज खबर के लिए बीहड़ की ओर निकले। इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग को मृत अवस्था में देखा। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने जंगल से शव बरामद किया और पीएम कराया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...