भिंड के लहार विधानसभा में बीजेपी कार्यकर्ताओं के एक ग्रुप पर अश्लील मैसेज भेजे जाने के बाद हड़कंप मच गया। अश्लील मैसेज ग्रुप में मिलने को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है। जिसके बाद ग्रुप एडमिन ने मैसेज भेजने वाले के खिलाफ लहार थाने में FIR दर्ज कराई है।
लहार के बीजेपी नेता अभय प्रताप पुत्र श्याम वीर सिंह ने पुलिस थाने में एक आवेदन दिया। जिसमें कहा गया है कि लहार विधानसभा में भाजपा लहार मिशन 2023 नाम से बीजेपी कार्यकर्ता का एक वॉट्सऐप ग्रुप संचालित किया जाता है। इस ग्रुप में करीब 4 लोग एडमिन है। और ये ग्रुप बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सूचना आदान प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया। इस ग्रुप में 11 सितंबर को एक अश्लील फोटो डाला गया। यह फोटो से बीजेपी कार्यकर्ताओं को आघात पहुंचा है। जिसके बाद पुलिस ने शिकायती आवेदन पर अश्लील मैसज डालने वाले संतोष पाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.