पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पहले भाजपा को लेकर कहा जाता था कि भारतीय जनता पार्टी दूसरी राजनीतिक पार्टियों से भिन्न एक विशेष विचारधारा वाली पार्टी है। लेकिन वर्तमान में पार्टी ने विरोधी दलों की बातों को झूठ साबित कर कर दिया है। भाजपा सभी जाति-धर्म को साथ लेकर और देश के विकास की विचारधारा को लेकर चलने वाली पार्टी है। यह बात रौन कस्बे में भाजपा मंडल रौन द्वारा आयोजित बैठक में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राममिलन शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि यदि हम भाजपा की तुलना अन्य पार्टियों से करें तो हम पाएंगे कि वास्तव में भारतीय जनता पार्टी ही केवल एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है,जो मर्यादित राजनीतिक पार्टी के रूप में कसौटी पर खरी उतरती है। भाजपा सिर्फ लोगों के विकास के बारे में सोचती है और काम करती है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह बघेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.