भिंड शहर के बीटीआई चौराहा पर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने किशोर को कुचल दिया। इस हादसे में किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना लगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
देहात थाना पुलिस के मुताबिक शास्त्री नगर में रहने वाला 16 वर्षीय विजय पुत्र रमेश गोयल बुधवार की शाम अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। बाइक सवार पिता-पुत्र बीटीआई चौराहे पर सड़क को बाइक से पार कर रहे थे, तभी तेज गति से दौड़ता हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली आई। वाहन को चालक ने लापरवाही से चलाते हुए सीधे बाइक सवार पिता-पुत्र में मार दी। इस घटना में पिता बच गया परंतु पुत्र विजय ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
चालक पर मामला दर्ज
इस घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर आक्रोश व्यक्त किया। घटना के बाद सड़क पर भीड़ होने से जाम लग गयाा। पुलिस की समझाइश के बाद आक्रोशित परिजन शांत हुए। पुलिस का कहना है कि घटना के समय मृतक के घर रिश्तेदार आए हुए थे। वे रिश्तदारों से मिलने के लिए घर जा रहे थे तभी हादसा हो गया। बताया जाता है कि मृतक दाे भाई और दो बहनें है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.