दो पक्षों में विवाद:पुरानी रंजिश पर दो पक्ष भिड़े, कई लोग घायल

भिंड4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंतियन का पुरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस के अनुसार अंतियन का पुरा निवासी अमर सिंह पुत्र भागीरथ दौहरे और नाथूराम पुत्र चंदल दौहरे के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते बुधवार की रात 11 बजे दाेनों पक्ष आमने सामने हो गए।

दोनों एक दूसरे की जमकर मारपीट की, जिसमें दोनों पक्षों के लोग जख्मी हुए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने अमर सिंह की फरियाद पर नाथू सिंह, मनमोहन सिंह, चंद्रशेखर, प्रज्ञादीप सभी जाति दौहरे निवासी अंतियन का पुरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि नाथूराम की फरियाद पर राघवेंद्र सिंह, अमर सिंह, संतोष और शीतलाबाई पर केस दर्ज किया है।