शासकीय एमजेएस की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई- 2 के कैंपस एंबेसडर एवं स्वयंसेवकों द्वारा मतदाता जागरूकता मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत ग्राम बाराकलां, मानपुरा, जामना में मानव शृंखला बनाकर, सरल नाटक प्रस्तुति दी गई। मतदान जागरूक गीत गाकर लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य राघवेन्द्र सिंह ने मतदाता जागरूक शपथ दिलाई।
मानपुरा में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा नाटक के माध्यम से अपने घरवालों से खाना खाने से पहले वोट डालने की जिद की गई। इसी के साथ ही मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गयी। तत्पश्चात जामना में भी मुख्य मार्ग पर जन जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। जिसमे राहगीरों को भी मतदान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ आर ए शर्मा ने कहा कि हमें अपने वोट का प्रयोग सोच समझ कर करना है।
भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यह देश लोगों की ओर से चुनी गई सरकार से चलता है। देश में केंद्र सरकार हो या किसी भी राज्य की, इसे लोग ही अपने वोट का इस्तेमाल करके ही बनाते हैं। वोट का अधिकार हमें बहुत ही संघर्ष के बाद मिला है।
मत की एक समानता है, यह लोकतंत्र का पर्व है
मतदान में सबकी भागीदारी से इस पर्व की गरिमा बढ़ती है। कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। कैंपस एंबेसडर अंकित सिंह भदौरिया ने कहा की मतदाता जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा। जागरूकता कार्यक्रम में मीडिया सशक्त भूमिका निभा रहा है जिससे वोटिंग प्रतिशत बढ़ रहा है। इस अभियान को सफल बनाने में प्रियांशु सविता, रोहित कुशवाह, अस्मिता कुमारी, रश्मी श्रीवास, अभिषेक श्रीवास आदि का विशेष योगदान रहा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.