अशोकनगर की चंदेरी से 10 किमी दूर हंसारी गांव में 45 साल की महिला को गांव के ही 30 साल के युवक ने कुल्हाड़ी मार दी। इतनी ही नहीं युवक ने मौके पर ही खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कुछ दिनों पहले महिला के पति ने मृतक युवक को अपनी गाड़ी बेची थी, घायल महिला का पति उससे फिर से गाड़ी मांग रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार हंसारी गांव का मंगल सिंह झा दोपहर करीब 2 बजे निर्मल पटवा के घर गया और वहां जाकर निर्मल की पत्नी राजकुमारी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उसके कंधे और सिर में गंभीर चोट आई है। हमला करने के बाद उसी कमरे में युवक ने अपने आप को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला के घायल होने की जानकारी उसकी बच्ची ने पिता को फोन पर दी। पिता आया महिला को गंभीर अवस्था में 5 बजे चंदेरी सिविल अस्पताल लाए।
मृतक युवक ने महिला के पति से ली थी गाड़ी
20 नवंबर को मृतक महिला राजकुमारी के पति निर्मल पटवा से मंगल झा को गाड़ी ली थी। निर्मल पटवा गाड़ी वापस करने की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में वाद विवाद भी चल रहा था। वह मंगल के कहने पर शिवपुरी जिले के खनियाधाना गाड़ी लेने पहुंचा था। मंगल निर्मल को टालमटोल देकर घुमा रहा था, लेकिन जब वह खनियाधाना पहुंचा तो उसकी बच्ची ने फोन पर सूचना दी कि मां पर मंगल ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। मंगल ने भी अपने आप को गोली मार ली।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.