पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मकर संक्रांति पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजार में लड्डू बिकना शुरू हो गए हैं। इस बार लड्डू बनाने के लिए कच्चा मटेरियल पिछले साल की तुलना में सस्ता है, जिससे इस बार लड्डू सस्ते मिलेंगे। पिछले साल जहां लड्डू 160 से 180 रु. किलो के हिसाब से बिके थे। वहीं इस बार 120 रु. किलो के हिसाब से लड्डू बिक रहे हैं। इस बार तिलि, रजगिरा, मुरमुरा, बेसन सभी के लड्डू के भाव भी एक समान हैं।
रेट कम है: गांधी पार्क पर लड्डू बेचने ठेला लगाने वाले लड्डू विक्रेता सुनील जैन, हरि नामदेव ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार कच्चा माल सस्ता मिल रहा है। इसलिए लड्डूओं की रेट कम है। साथ ही इस बार सभी लड्डू एक ही रेट के हिसाब से बिक रहे हैं।
गुरुवार काे संक्रांति होना शुभ
पं. किशनलाल मिश्र ने बताया कि सूर्य के मकर राशि में आने से 14 जनवरी को मकर सक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। सूर्य सुबह करीब 8:20 पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। इस दिन मकर संक्रांति का पुण्यकाल सूर्यास्त तक रहेगा। इस दिन सुबह करीब 7:15 पर सूर्योदय होगा और शाम लगभग 5:50 पर अस्त होगा। इस तरह संक्रांति का पुण्यकाल करीब 9 घंटे से ज्यादा का रहेगा। गुरुवार को संक्रांति होना शुभ माना गया है। इसलिए इस दिन उत्तरायण होना यानी सूर्य का राशि बदलना बहुत ही शुभ होता है।
लड्डू बनाने की ये सामग्री इस साल हुई सस्ती
सामग्री 2020 2019
तिल 120 140
रजगिरा 80 110
फुली 50 65
गुड़ 32 52
शक्कर 35 40
मुरमुरा 50 55
धुली तिल 150 170
बेसन 70 90
(नोट: भाव रु. प्रति किलो हैं और दुकानदार द्वारा बताए अनुसार हैं)
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.