पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले में छेड़छाड़, अपहरण, दहेज प्रताड़ना सहित अन्य महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। साल 2019 की तुलना में 2020 में महिला संबंधी अपराध 54.03 फीसदी बढ़े हैं। इसकी रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन सोमवार से सम्मान अभियान शुरू कर रहा है।
पिछले साल लॉकडाउन की वजह से घरों से बाहर निकलने पर प्रतिबंध था। संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को ज्यादा क्वारेंटाइन किया गया। 2020 में 858 महिला अपराध हुए। जबकि 2019 में 557 व 2018 में 657 अपराध दर्ज हुए थे। पिछले 2 साल की तुलना में 2020 के अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। अलग-अलग अपराधों पर नजर डालें तो पिछले साल छेड़छाड़ व अपहरण के 194 और दुष्कर्म व दहेज प्रताड़ना के 158 मामले दर्ज हुए हैं। 2019 में छेड़छाड़ व अपहरण के 133 तथा दुष्कर्म व दहेज के 160 अपराध दर्ज हुए थे। हत्या के प्रयास के मामले भी बढ़े हैं।
सम्मान अभियान के लिए बैठक आज: महिलाओं पर घटित अपराधाें की रोकथाम व महिला सुरक्षा को समाज के केन्द्र बिंदु पर लाने के लिए प्रदेश स्तरीय जन जागरण सम्मान अभियान किया जा रहा है। विभिन्न विभागों के समन्वय से महिलाओं व बालिकाओं के प्रति सकारात्मक वातावरण के लिए बैठक 11 जनवरी को शाम 5 बजे कलेक्टोरेट में आयोजित की जाएगी।
3 साल में ऐसे बढ़े महिलाओं पर अपराध अपराध 2020 2019 2018 छेड़छाड़ 133 93 160 दुष्कर्म 93 107 94 अपहरण 61 40 43 दहेज प्रताड़ना 65 53 41 हत्या 7 9 8 हत्या का प्रयास 9 1 3 दहेज हत्या 6 5 10
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.