जिले में कई दिनों तक खाद न मिलने के कारण किसान काफी परेशान रहे और खाद के लिए जगह-जगह लाइनों में लगे। जैसे तैसे रवि सीजन में गेहूं, चना, मसूर, सरसों की फसल की बुवाई तो कर ली लेकिन अब सिंचाई के समय यूरिया की आवश्यकता है। किसानों को यूरिया के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
बुधवार सुबह से ही बाईपास रोड पर बड़ी संख्या में किसान दुकानों पर पहुंचे, जिससे लंबी लंबी लाइनें लग गईं। इसके बाद अधिक भीड़ बढ़ने पर सड़क पर चक्काजाम कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाया। काफी समझाइश के बाद किसान माने तब जाकर चक्का जाम हटाया गया।
बीते कई दिनों से किसानों को यूरिया की रैक आने का इंतजार था। मंगलवार को जिले में यूरिया की रैक आई थी। इसके बावजूद भी किसानों को यूरिया मिलने में काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। रैक आने के बाद भी किसानों को समय पर यूरिया नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते दुकानों पर लाइनें लग रही हैं, इसके अलावा सोसाइटी पर भी काफी भीड़भाड़ बनी हुई है। वहीं 1 घंटे से अधिक समय तक चक्का जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। काफी समझाइश के बाद किसान माने तब जाकर चक्का जाम हटाया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.