पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार-रविवार रात को हल्की बारिश हुई। इससे वातावरण में नमी बढ़कर 96 प्रतिशत रही। इससे दिन भर घना कोहरा छाया रहा। साथ ही आसमान में बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को दिन रात के तापमान में 4.6 डिग्री का अंतर रहा। दिन में जोरदार ठंड पड़ने से लोग परेशान होते रहे। रविवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता मात्र 200 मीटर रही। दोपहर 11 बजे के बाद कोहरा छटने लगा था। ठंड पड़ने से फसलों को लाभ होगा। जनवरी के 10 दिन में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तेज ठंड नहीं पड़ी।
स्थिति... कोहरे के कारण 20 किमी के सफर में लगे 40 से 50 मिनट
कोहरे के कारण दिन में भी वाहन चालकों को अपने वाहनों की लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़े। कोहने से कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहनों को 20 किमी का सफर तय करने में 40 से 50 मिनट का समय लगा। रविवार को दिन के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री था जो रविवार को 20.6 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस था जो रविवार को 0.8 की गिरावट के साथ 16 डिग्री दर्ज किया गया।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.