पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नगरीय निकाय चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने गुरुवार को पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह अशोकनगर आए। छह घंटे देरी से शाम 7 बजे काफिले के साथ गांधी पार्क में रुके। यहां ठेले वाले से लड्डू खरीदकर खाए। बाद में देर रात तक कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से चर्चा कर आगामी चुनावी के लिए रणनीति बनाई।
पूर्व मंत्री को दोपहर 1 बजे अशोकनगर आना था। लेकिन वे शाम करीब 7 बजे शहर पहुंचे। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं से मिलना था। विधानसभा उपचुनाव में चाहे जो भी परिणाम रहे हो, लेकिन आज भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। काफिले के साथ गांधी पार्क पहुंचे पूर्व मंत्री पहले राजराजेश्वर मंदिर दर्शन करते हुए पैदल ही लोगों से संपर्क करते हुए वापस गांधी पार्क पहुंचे। इसके बाद देररात गोशाला स्थित मानस भवन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्हाेंने शहर में स्थित गढ़ी में मुराद शाह बाबा की मजार पर भी इबारत की।
सीधी हादसा... परिवहन मंत्री को कहा बिकाऊ
सीधी हादसे के बाद सामने आई परिवहन मंत्री की शाही भोज वाली फोटो को लेकर पूर्व मंत्री ने कहा कि ऐसे ही होते है बिकाऊ नेता और बिकाऊ मंत्री। जो दुखद हादसे के दौरान अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय शाही भोज करते है। उन्हें जरा भी शर्म नहीं आती। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि जब पाप करते भाजपा ने मप्र में सरकार बनाई है तो ऐसी घटनाएं तो होना ही थी।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.