पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आसमान साफ होते ही उत्तरी हवाएं चलना शुरू हुई तो पारा तेजी के साथ गिर गया। इसके चलते 8 साल बाद पहली बार नवंबर
माह में शनिवार की रात सबसे
ठंडी रही। इस दौरान तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया जो पिछले साल 16 दिसंबर को दर्ज किया गया था।
पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही ठंड ने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। इसके चलते जहां पिछले साल नवंबर माह में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के नीचे नहीं उतरा। वहीं इस वर्ष 22 नवंबर को सीजन की सबसे ठंडी रात
शनिवार को रही। रात 12 बजे पारा 13 डिग्री तक पहुंचने के बाद सुबह 5 बजे तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह स्थिति नवंबर माह में 8 साल बाद बनी। इससे पहले वर्ष 2012 में नवंबर माह में दूसरे हफ्ते में तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया था।
दिन का पारा 1.10 बढ़ा
एक तरफ जहां न्यूनतम तापमान में शनिवार की तुलना में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई तो वहीं अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री बढ़त के साथ 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया था।
पॉजिटिव- आपने अपनी दिनचर्या से संबंधित जो योजनाएं बनाई है, उन्हें किसी से भी शेयर ना करें। तथा चुपचाप शांतिपूर्ण तरीके से कार्य करने से आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर ज...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.