पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ऑटो चालक की छेड़छाड़ से तंग आकर खुद को आग लगाने वाली नाबालिग की भोपाल में उपचार के दौरान मौत हो गई। नाबालिग ने 16 फरवरी को पड़ोसी गांव के युवक द्वारा मोबाइल पर दी गई धमकी के बाद यह कदम उठाया था। छेड़छाड़ से परेशान होकर आत्महत्या करने का जिले में यह पहला मामला है।
जानकारी के मुताबिक मृतका एक गांव की रहने वाली है। जिसे पड़ोसी गांव पिपरिया नाई का रहने वाला ब्रिजू दांगी परेशान कर रहा था। ब्रिजू ऑटो चालक है और तीन दिन पहले लड़की उसके ऑटो से अपने गांव आई थी।
इस दौरान लड़की को धमकाते हुए ब्रिजू ने लड़की से उसके मोबाइल नंबर ले लिया और उसे रोज परेशान करने लगी। जब लड़की ने ब्रिजू का नंबर ब्लॉक में डाल दिए, तो 16 फरवरी को उसने दूसरे नंबर से फोन लगाकर लड़की को धमकाया।
उसने उसके परिवार के लोगों की लाशें बिछा देने की धमकी दी। इससे नाबालिग इतनी डर गई कि माचिस की तिली जलाकर खुद की टी-शर्ट में आग लगा दी। अशोकनगर में प्राथमिक उपचार के बाद से भोपाल रेफर कर दिया गया। भोपाल में हमीदिया में तीन दिन उपचार कराने के बाद आखिरकार शनिवार रात नाबालिग ने दम तोड़ दिया।
अंकसूची के आधार पर नाबालिग निकली लड़की
घटना के तत्काल बाद ही पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर पीड़िता की उम्र 18 साल मान ली थी, लेकिन बाद में अंकसूची वगैरह चेक करने के बाद लड़की की उम्र 16 साल निकली। इसके बाद पुलिस ने पास्को एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। और आरोपी को जेल भेज दिया।
जिले में इस तरह का पहला मामला
छेड़छाड़ से तंग आकर खुद को आग लगाने जैसी यह घटना जिले की पहली घटना है। पहली बार हुई इस तरह की घटना में नाबालिग ने अपनी जान गंवा दी। ऐसे में लगातार चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संबंधी अभियान के लिए भी यह घटना बड़ी चुनौती मानी जा रही है।
स्थिति... पुलिस ने कुछ घंटे पहले ही आरोपी को जेल भेजा
5 दिन की मशक्कत के बाद एक दिन पहले रविवार को ही पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। दोपहर को न्यायालय में पेश करते हुए उसे जेल भी भेज दिया। आरोपी के जेल जाने के कुछ घंटे बाद ही भोपाल में इलाज ले रही पीड़िता की मौत हो गई।
पूछताछ... नशे में आरोपी ज्यादा जानकारी भी नहीं दे सका
नाबालिग को परेशान करने वाले चालक को अब तक पछतावा नहीं हुआ। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद उसने लड़की को मोबाइल लगाकर धमकी देने की बात भी कबूल कर ली। लेकिन ऐसा क्यों किया? इसका जवाब नहीं दिया। ज्यादा शराब का सेवन करने से पुलिस पूछताछ नहीं कर सकी।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.