पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मौसम साफ होते ही अब अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इससे एक बार फिर शहरवासियों को कड़ाके की ठंड झेलना पड़ेगी। हालांकि दो दिन बाद फिर ठंड से राहत मिलना शुरू हो जाएगी।
ज्ञात रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण चार दिन ठंड से कुछ राहत मिली। बादलों के कारण बढ़े न्यूनतम तापमान में शनिवार से फिर गिरावट शुरू हो गई। यह सिलसिला अब अगले दो दिन और चलेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की गिरावट होने के आसार हैं। इस दौरान तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच रहेगा। हालांकि यह दौर ज्यादा दिन नहीं चलेगा। 9 फरवरी के बाद फिर ठंड से राहत मिलना शुरू हो जाएगी।
24 घंटे में 3. 5 डिग्री गिरा तापमान : एक दिन पहले शुक्रवार को दोपहर बाद से बादलों के छंटते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होना शुरू हो गई। पिछले 24 घंटे में ही न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री कम हाे गया। ज्ञात रहे शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री था, जो शनिवार को 9 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दिन का तापमान 24.4 डिग्री से 0.6 डिग्री बढ़कर 25 डिग्री हो गया।
फिर न्यूनतम तापमान में होने लगी गिरावट
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
01 फरवरी 28.0 8.0
02 फरवरी 30.7 9.0
03 फरवरी 31.0 12.0
04 फरवरी 29.5 13.7
05 फरवरी 24.4 12.5
06 फरवरी 25.0 09.0
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.