महिलाओं ने आचार्यश्री की महापूजा कर जलाए दीप:आचार्यश्री के 54वें दीक्षा दिवस पर समाज के लोगों ने 54 दीपों से की महाआरती

अशोकनगर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाआरती करती दिगंबर जैन महा समिति व महिला जैन मिलन की सदस्य। - Dainik Bhaskar
महाआरती करती दिगंबर जैन महा समिति व महिला जैन मिलन की सदस्य।

दिगंबर जैन संस्कृति के सर्वोच्च आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का 54 वां मुनि दीक्षा दिवस महोत्सव पार्श्वनाथ मंदिर भक्ति भाव एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान दिगंबर जैन महिला महासमिति एवं महिला जैन मिलन की महिलाओं ने आचार्यश्री महापूजा की गई। आचार्य श्री के चित्र के समक्ष 54 दीप जलाकर महाआरती की गई।

इस अवसर पर पूज्य आचार्यश्री के आशीर्वाद से डोगरगढ़ छत्तीसगढ़ में संचालित हथकरघा केंद्र से प्राप्त अहिंसक तरीके से निर्मित 108 जाप मालाओं का वितरण किया गया। संपूर्ण जैन समाज ने परम पूज्य आचार्य श्री का गुणानुवाद करते हुए भावना भायी कि वह युगों-युगों तक इस वसुंधरा पर विचरण करते हुए भगवान महावीर के सत्य व अहिंसा के सिद्धांतों का प्रचार प्रसार करते रहें।