पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हवा का रुख बदलते हैं दिन के तापमान में गिरावट शुरू हो गई। पिछले 3 दिन में अधिकतम तापमान 3 डिग्री नीचे लुढ़क गया। मौसम विशेषज्ञों ने अगले अगले 2 दिन तक ऐसे ही अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने के आसार बताए हैं। ज्ञात रहे 6 अप्रैल को दिन का पारा 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। अगले ही दिन इसमें करीब 1 डिग्री की गिरावट होते हुए पारा 40.4 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार के दिन आसमान में सूरज की धूप भी हल्की हो गई। इससे दिन का तापमान 40 डिग्री से गिरकर सीधे 38.8 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ एसएस तोमर ने बताया कि 10 व 11 तारीख को आसमान में बादल जाने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
पॉजिटिव- कुछ रचनात्मक तथा सामाजिक कार्यों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें, आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती हैं। अनुभव...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.