घर में चोरों ने किया हाथ साफ:घर में रखे मंगलसूत्र और सोने की झुमकी चोरी

अशोकनगर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यादव कॉलोनी स्थित घर में चोरी हो गई। चोरों ने घर में रखे सोने के 40 हजार रुपए के गहने चुरा लिए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विमला बाई पत्नी रामचरण अहिरवार उम्र 34 साल निवासी यादव कॉलोनी ने थाने में आकर शिकायत की।

इसमें उसने बताया कि 4 जुलाई को उसके घर में चोरी हो गई। इसमें घर में रखा सोने का मंगलसूत्र और एक जोड़ी झुमकी चोरी हो गई। चोरी गए सामान की कीमत 40 हजार रुपए है।