पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा 41वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर नगर के विभिन्न स्थानों पर हुए 60 से अधिक आयोजन विभिन्न वार्डों में भाजपा की वार्ड समितियों द्वारा किए गए। नगर मंडल अध्यक्ष सनी भावसार ने बताया कि पार्टी वरिष्ठ नेतृत्व की मंशा अनुसार प्रत्येक बूथ पर स्थापना दिवस कार्यक्रम किया गया था, इसमें बढ़-चढ़कर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला।
पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह जादौन ने जिला कार्यालय मे भाजपा के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी की स्थापना एवं रीति नीति का विश्लेषण करते हुए कार्यकर्ताओं को विस्तार से उद्देशात्मक जानकारी दी। कार्यक्रम में देवेंद्र यादव, जितेंद्र मीणा, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, चंद्रशेखर दुबे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को विभिन्न स्थानों पर मोबाइल, टीवी, एलसीडी स्क्रीन लगाकर प्रसारित किया गया।
नटेरन.. दीप जलाएं: भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस आयोजन भाजपा मंडल नटेरन द्वारा भाजपा कार्यालय नटेरन में रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यालय पर ध्वज फहराया एवं भारत माता के चित्र एवं ,पंडित दीनदयाल दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन तिवारी ने वरिष्ठों का हार फूल माला से स्वागत किया । पंडित लक्ष्मी नारायण तिवारी ने पार्टी के इतिहास के बारे में बताया।
मंडीबामौरा.. चंद लोगों के साथ बनी पार्टी बनी सबसे बड़ी पार्टी: कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक धरमू राय ने कहा कि आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई थी। चंद लोगों के साथ बनी हुई पार्टी आज सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपना स्थापना दिवस मना रही है।
लटेरी...हमें गर्व है हम भाजपा के सदस्य: मंडल अध्यक्ष राजकंवर बघेल ने कहा हमें गर्व है कि हम भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राम मोहन शर्मा, विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण सिंह बघेल शामिल थे।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.