पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
महंगाई की मार झेल रहे लोगों को अब ऑटो का भाड़ा भी ज्यादा देना होगा। एसडीएम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। अगर ज्यादा वजनी सामान लेकर यात्रा कर रहे हैं तो भाड़े के साथ माल का प्रभार भी आपको देना पड़ सकता है। कारण यह है कि पेट्रोल-डीजल के दाम बहुत ज्यादा बढ़ चुके हैं। इसके अलावा गुना में विगत कई सालों से ऑटो के भाड़े को तय करने संबंधी कोई नियम कायदे भी नहीं थे।
यह होगा किराए का ढांचा
डीजल ऑटो : अधिकतम 3 सवारी एवं ड्राइवर तक पहले 2 किमी के लिए 30 रुपए। इसके बाद प्रत्येक किमी या उसके भाग के लिए 10 रुपए प्रतिकिमी।
पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी, बैटरी ऑटो : 3 प्लस वन के लिए प्रथम 2 किमी तक 35 रुपए। इसके बाद प्रत्येक या उसके भाग लिए अधिकतम 11 रुपए प्रति किमी लिया जा सकेगा।
सामान : पांच किलो से अधिक वजन वाले सामान पर प्रति नग 2 रुपए।
इंतजार : प्रति 10 के लिए एक रुपए।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.